डायबिटीज में चावल खाने से लगता है डर? असम के Joha Rice को एक्सपर्ट्स ने बताया शुगर पेशेंट्स के लिए बेस्ट, पढ़ें डिटेल्स

चावल पसंद करने वाले डायबिटीज के मरीजों के लिए अब एक ऐसा चावल भी मिल गया है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देगा और इसे खाना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बिल्कुल सेफ बताया जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 30, 2023 12:47 PM IST

Joha Rice From Assam Is Good For Diabetics:  डायबिटीज के मरीजों को अक्सर चावल खाने से मना किया जाता है। क्योंकि, चावल खाते ही ब्लड शुगर बढ़ जाने का डर सताने लगता है। इसी तरह ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहने पर भी बहुत थोड़ी-सी मात्रा में ही चावल खाने की इजाजत डायबिटीज के मरीजों को दी जाती है। लेकिन, डायबिटीज या मधुमेह के मरीजों के मन में हमेशा चावल को लेकर एक डर बना रहता है और इस डर की वजह से वे चावल खाने से परहेज करते रहते हैं। लेकिन, चावल पसंद करने वाले डायबिटीज के मरीजों के लिए अब एक ऐसा चावल बाजार मे उपलब्ध हो रहा है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देगा और इसे खाना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बिल्कुल सेफ बताया जा रहा है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सेफ है यह देसी चावल

शुगर मरीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे इस चावल की खेती होती है भारत के असम राज्य में और यह आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। यह एक खास प्रकार का चावल है जिसे मधुमेह के मरीज या शुगर पेशेंट्स भी खा सकते हैं। कुछ समय पहले ही इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी की एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि असम राज्य में उगाया जाने वाला जोहा चावल उन लोगों के लिए बिल्कुल सेफ है जिन्हें डायबिटीज की समस्या है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वेरायटी का चावल ना केवल डायबिटीज बल्कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी बहुत ही हेल्दी और सेफ है। जोहा चावल खाने से हाई शुगर और हाई बीपी लेवल को कम किया जा सकता है।

क्या है जोहा चावल की खासियत ?

यह असम राज्य में उगने वाला एक पारम्परिक अनाज है और इसकी खेती लम्बे समय से इस क्षेत्र में की जा रही है। वहीं, रिसर्च में यह देखा गया कि जोहा राइस में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स सहित ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं जो ना केवल ब्रेन के लिए अच्छे हैं बल्कि, ये शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने का काम करते है। जबकि, इनकी कुछ और खूबियां भी हैं जैसे-

  • जोहा चावलों में न्यूट्रास्युटिकल प्रॉपर्टीज भी पायी जाती हैं।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी लो होता है जिससे यह शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देते।
  • इन चावलों में प्रोटीन की मात्रा भी हाई होती है जो शुगर पेशेंट्स के लिहाज से इन्हें हेल्दी फूड बनाता है।
  • यह चावल बासमती चावलों की तरह दिखता है हालांकि इसमें किसी तरह की खूश्बू नहीं होती।
  • fइसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source