
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 4, 2018 12:26 PM IST
डायट में मिनरल्स, प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करके जिमिंग का पूरा फायदा उठा सकती हैं।© Shutterstock
हर किसी की चाहत होती है चुस्त-दुरुस्त, हेल्दी और फिट बॉडी। अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी टोंड और फिट बॉडी पाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। अधिकतर महिलाएं वजन कम करने के लिए जिम जाती हैं, लेकिन आप सिर्फ जिम जाने से फिट नहीं रह सकतीं। आपको संतुलित आहार यानी बैलेंस डायट भी लेना होगा।
बैलेंस डायट लेने से आपका वजन तो कंट्रोल में रहेगा ही जिम में मेहनत करने की लिए शरीर को पूरी ताकत, ऊर्जा और स्टैमिना भी मिलती है। ऐसे में अपनी डायट में मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड्स को शामिल करके आप जिमिंग का पूरा फायदा उठा सकती हैं। जरूरी तत्वों से भरपूर फूड्स बॉडी में एनर्जी लेवल और इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।
पढ़ें- ”कामू कामू” एक ऐसा फल जिसे खाते ही कम होने लगेगा वजन
जानिए, कौन-कौन सी खास चीजों को जिम जाने वाली महिलाओं को अपनी डायट में सामिल करना चाहिए, जिन्हें खाने से भरपूर एनर्जी मिलती है। साथ ही जिम करने का असर भी कुछ दिनों में दिखने लगता है।
अंडा खाएं हर दिन
अगर आप जिम जाती हैं तो आपके लिए अंडे से अच्छी डायट कोई और हो ही नहीं सकती। एक अंडे में कम से कम 7-9 ग्राम प्रोटीन होता है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा उबला हुआ अंडा खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
पढ़ें- गोलगप्पे खाएंगे तो कम होगा वजन, जानें इसके अन्य फायदे
दूध और खजूर भी है जरूरी
खजूर में 60-70 प्रतिशत तक शर्करा होती है। इसमें आयरन, कैल्शिम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, तांबा आदि जैसे पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। इससे आपके शरीर को न सिर्फ एनर्जी मिलेगी बल्कि यह आपका वजन भी तेजी से कम करेगा। आप दूध में भिगे हुए खजूर को जिमिंग से पहले खा सकती हैं क्योंकि इससे बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है।
पढ़ें- लगातार बनी हुई है सूखी खांसी, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपचार
दलिया से रहें ऊर्जावान
दलिया में इतना प्रोटीन होता है कि यह आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है। जिम जाने वाली महिलाओं को ब्रेकफास्ट में दलिया का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपको पूरी तरह फिट रखने के साथ धीरे-धीरे पचता है और इससे जिमिंग के दौरान एनर्जी बनी रहती है।