आयरन की कमी और इम्यूनिटी बूस्ट करने के अलावा जीरे का पानी करे सेहत पर ये कमाल

हर दिन जीरे का पानी पीने से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो मुंहासों और काले धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 20, 2019 9:03 PM IST

जीरे का पानी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के लिए कारगर होता है। जीरे के पानी को जलजीरा भी कहते हैं और इसका इस्तेमाल पूरे एशिया में किया जाता है। जीरे के पानी में कार्बोहाईड्रेट और ग्लूकोज होता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के अलावा और भी कई शारीरिक समस्याओं को में कारगर है। जानें, जीरे के पानी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में...

पाचन क्रिया बढ़ाए

जीरे के पानी में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज और फैट ब्रेकिंग एंजाइम्स होता है जो पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और पाचन तंत्र को ट्रैक में रखता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करता है जैसे दस्त, मिचली, पेट फूलना, मॉर्निंग सिकनेस और मेलेबसॉर्पशन सिंड्रोम।

जीरे का यूं करें इस्तेमाल, तो होंगे कई रोग दूर

विषाक्त पदार्थ शरीर से निकाले

जीरे का पानी लिवर और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है और विभिन्न आंतरिक अंगों की नियमित गतिविधियों को बढ़ावा देता है। जीरा को पूरी रात पानी में भिगोकर छोड़ दें और अगली सुबह इसे पिएं। यह एसिडिटी और सूजन की समस्या के छुटकारा दिलाता है।

इम्यून सिस्टम करे मजबूत

जीरे के पानी में विटामिन-ए और सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होता है। जीरा आयरन का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो प्रतिरक्षा प्रणाली की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है।

अदरक वाला पानी पिएं, होंगे ये 4 फायदे

एनीमिया का उपचार

जीरा में आयरन होता है जो एनीमिया के उपचार में भी सहायक होता है। आयरन शरीर के सबसे महत्वपूर्ण मिनरल्स में से एक माना जाता है, क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के गठन के साथ-साथ खून में ऑक्सीजन और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जीरे का पानी आयरन की कमी के खिलाफ लड़ने में उपयोगी होता है जो कि एनीमिया के कारण होता है।

त्वचा संबंधी समस्या हो दूर

रोजाना जीरा का पानी पीना त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन और मिनरल होता है जो मुंहासों और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source