Janmasthami 2023: जन्माष्टमी में कर रहे हैं उपवास, तो व्रत के दौरान फॉलो करें ये डायट टिप्स

ज़रूरी है कि आप ऐसी चीज़ों का सेवन करें जो, आपको व्रत के दौरान कमज़ोरी, सुस्ती और डिहाइड्रेशन से बचाए और एनर्जी दिलाए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 7, 2023 12:22 PM IST

Janmasthami Diet Tips :भारतीय त्योहारों में व्रत या उपवास एक महत्वपूर्ण रिवाज़ है। जिसे, बहुत से लोग फॉलो करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ा त्योहार जन्माष्टमी भी ऐसा ही एक अवसर है। जब, लोग दिनभर का उपवास करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो, पूरे दिन पानी भी नहीं पीते। ज़ाहिर है ऐसा कठोर व्रत करने के लिए शरीर को भी बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। इसीलिए, ज़रूरी है कि आप ऐसी चीज़ों का सेवन करें जो, आपको व्रत के दौरान कमज़ोरी, सुस्ती और डिहाइड्रेशन से बचाए और एनर्जी दिलाए। आइए जानते है कि व्रत के दौरान किस तरह की डायट फॉलो करनी चाहिए। (Fasting Diet Tips in Hindi)

व्रत के दौरान खाएं ये फूड्स, मिलेगी एनर्जी (Best foods to eat during Janmashtami fasting)

उपवास से पहले करें सही तरीके से भोजन

जैसा कि जन्माष्टमी में एक दिन पहले व्रत किया जाता है। जिसके, बाद रात में भी जागरण और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम होते हैं। जिसके लिए आपको बहुत अधिक एनर्जी की ज़रूरत पड़ती है। व्रत शुरु करने से पहले एक मुट्ठी बादाम (Almonds) और अखरोट का सेवन करें। इससे, आपको एनर्जी भी मिलेगी और इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग बना रहेगा। (What to eat before Janmashtami fast)

रसीले फलों का करें सेवन

डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इसीलिए, व्रत से पहले और व्रत के दौरान फलों का सेवन करें। खासकर, ऐसे फल और सब्ज़ियां जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, उनका सेवन करें। तरबूज़, ककड़ी और खरबूज़ जैसे फल शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। इसी तरह आप सेब और अमरूद जैसे फल भी खा सकते हैं। इन फलों से मिलने वाला फाइबर कॉन्स्टिपेशन की समस्या दूर रखता है और अमरूद में विटामिन सी होता है। जो, इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखता है। (Janmashtami fasting diet tips in Hindi)

दही खाएं

अक्सर, व्रत के दौरान पेट से जुड़ी परेशानियां होती हैं। जिनसे, राहत पाने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट को काम करने में मदद करता है। जिससे, पाचन तंत्र सही रहता है। इससे, एसिडिटी, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती है।

जीरा वाले पानी से करें दिन की शुरूआत

सुबह खाली पेट सबसे पहले जीरे वाला पानी पीएं। इसके लिए 2 चम्मच जीरा के दाने एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। इसे अगले दिन सुबह खाली पेट पीएं। आप जीरा और पानी को एक साथ उबालकर भी पी सकते हैं।  जीरा पेट को ठंडक देने के अलावा मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। इससे, आपको सुबह एनर्जी मिलेगी और आपका पाचनतंत्र भी दिनभर ठीक रहेगा।

व्रत तोड़ने के लिए

आधी रात श्रीकृष्ण के जन्म के बाद लोग व्रत तोड़ते हैं। पूरे दिनभर खाली पेट रहने के बाद व्रत तोड़ते समय आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। व्रत तोड़ने के लिए सबसे पहले गुड़ और पानी या खीर जैसे सेमि-लिक्विड चीज़ों का सेवन करें। उसके 15-20 मिनट बाद हल्का गर्म भोजन करें। इसके लिए लौकी का हलवा (Lauki ka halwa) या उबली हुई शकरकंद (boiled sweet potato) जैसी चीज़ें खाएं। (Krishna Janmashtami fasting tips)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source