Janmashtami Special Prasad Recipe: जन्माष्टमी पर बनाएं लड्डूगोपाल की पसंद का प्रसाद, 30 मिनट से भी कम समय में हो जाएगा तैयार, पढ़ें रेसिपी
Janmashtami Special Prasad Recipe: जन्माष्टमी पर बनाएं लड्डूगोपाल की पसंद का प्रसाद, 30 मिनट से भी कम समय में हो जाएगा तैयार, पढ़ें रेसिपी
अगर आपके पास समय कम है या आप लड्डूगोपाल के लिए कम समय में अच्छा प्रसाद तैयार करना चाहती हैं तो पढ़ें जन्माष्टमी प्रसाद की रेसिपी यहां। (Janmashtami Special Prasad Recipe)
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 27, 2021 7:02 PM IST
Janmashtami Special Prasad Recipe: जन्माष्टमी के त्योहार पर हर कोई कृष्ण कन्हैया को खुश करने की कोशिश करता है। इसके लिए विशिष्ट श्रृंगार की अलावा तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां तैयार की जाती हैं। प्रसाद में ऐसे चीज़ें चढ़ायी जाती हैं जो श्रीकृष्ण को विशेष रुप से प्रिय हैं। कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़े इस त्योहार में श्रीकृष्ण को लोग आमतौर पर प्रसाद में माखन-मिश्री (Makhan-Mishri), कलाकंद (Kalakand) और दूध-दही से बनी मिठाइयां और पकवान चढ़ाए हैं क्योंकि, ऐसी मान्यता है कि उन्हें घी, दही, माखन और दूध बहुत अधिक पसंद थे। ऐसे में अगर आपके पास समय कम है या आप लड्डूगोपाल के लिए कम समय में अच्छा प्रसाद तैयार करना चाहती हैं तो पढ़ें जन्माष्टमी प्रसाद की रेसिपी यहां, जो है मखाना पाग। (Janmashtami Special Prasad Recipe)
कृष्ण को अतिप्रिय है मखाना पाग, ये रही रेसिपी (Makhana Paag Recipe in Hindi)
एक मोटे बर्तन या कढ़ाही को आंच पर रखें और इसमें थोड़ा-सा घी पिघलने के लिए रखें। घी पिघलने और गर्म होने के बाद इसमें मखाने डालें और उन्हें सुनहरा होने तक भून लें। गोल्डन ब्राउन हो जाने के बाद मखाने को घी से निकाल कर एक तरफ रख लें।
अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार, एक कटोरी मेवे भी भून लीजिए और उन्हें एक तरफ रख लें। इसी तरह खरबूजे के बीजों को घी में सेंक लें और जब ये बीज गर्म होकर चटकने लगें तो इनमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। 3-4 मिनट इ्न्हें घी में पका लें और आंच बंद कर दें।
अब एक दूसरे बर्तन को गर्म करें उसमें आधा कप पानी डालें और एक कप शक्कर। इसे मध्यम आंच पर पकने दें और चाशनी बनने दें।
अब, जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो उसमें भूने हुए मखाने, ड्राई फ्रूट्स और नारियल डाल दें।
अब एक प्लेट में थोड़ा-सा घी डालें और पूरी प्लेट पर इसे फैला लें। तैयार चाशनी वाले मिश्रण को इस प्लेट पर पलटें।
इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.