
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 30, 2021 1:14 PM IST
जानें, नारियल और तिल की खीर बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
Janmashtami Recipe 2021: जन्माष्टमी हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग श्री कृष्ण का जन्मोत्सव (Janmashtami 2021) मनाते हैं। सभी लोग दिनभर व्रत रखते हैं और मध्यरात्री श्रीकृष्ण के जन्म (Janmashtami Recipe 2021) के बाद पूजा-पाठ करके अपना व्रत तोड़ते हैं। इस दिन तरह-तरह के मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं। जन्माष्टमी (Janmashtami Recipe 2021) पर लोग अपने भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उनका पसंदीदा खाद्य पदार्थ बनाते हैं।
माखन चोर कृष्ण को खुश करने और उन्हें भोग लगाने के लिए आप भी अभी से ही तैयारियों में जुट गए होंगे। हर बार की तरह इस बार भी क्या बनाएं-क्या नहीं (Janmashtami recipes) की सोच में हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाए जाते हैं। साथ ही इस दिन चरणामृत या पंचामृत भी बनाई जाती है। आप इस दिन बनाएं एक मीठी रेसिपी जिसे आप जन्माष्टमी पर प्रसाद के तौर पर भी बना सकती हैं। इसे आप फलाहार के साथ खा भी सकते हैं। यह रेसिपी (Krishna Janmashtami 2021) है नारियल और तिल की खीर (nariyal aur til ki kheer recipe)। जानें, नारियल और तिल की खीर बनाने की रेसिपी (nariyal aur til ki kheer recipe)...
सूखा नारियल- 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
सफेद तिल- 100 ग्राम
गुड़- 40 ग्राम
किशमिश- 10
काजू- 8-10
इलायची पाउडर- 4-5 दाने
खोया- 200 ग्राम
फुल क्रीम दूध- एक से डेढ़ लीटर
कड़ाही गर्म करें। इसमें तिल डालकर सूखा भून लें। अब इसे थोड़ा ठंडा कर लें और दरदरा पीस लें। एक बड़े से बर्तन में दूध उबालें। दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें। गाढ़ा होने पर खीर का स्वाद दोगुना हो जाएगा। लगातार चम्मच से दूध चलाती रहें। अब दूध में गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आप चाहें तो गुड़ की जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। भुना हुआ तिल और नारियल (कद्दूकस किया हुआ) डालें। अच्छी तरह से चलाती रहें ताकि बर्तन के तले में तिल और नारियल चिपके नहीं। अब सभी मेवों में से थोड़ा-थोड़ा दूध में डाल दें। कुछ देर पकाएं। अब इलायची पाउडर को भी दूध में डाल दें। अंत में खोया मिलाकर एक मिनट चलाएं। जब अच्छे से गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद कर दें। बाकी बचे काजू और किशमिश से इसे सजाएं। तैयार है जन्माष्टमी के लिए यह हेल्दी और टेस्टी प्रसाद नारियल और तिल की खीर।
Janmashtami 2019 : जन्माष्टमी पर खाने में ना बरतें लापरवाही, यूं रखें डायबिटीज के मरीज अपना ख्याल