... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 7, 2023 12:23 PM IST
सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं जन्माष्टमी का प्रसाद 'माखन-मिश्री', मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे
Janmashtami Special 2023 News In Hindi : जन्माष्टमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह उत्सव देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सभी अपने घर-मंदिरों को सजाते हैं, पूरा दिन भगवान कृष्ण के इस खास अवसर पर अपनी-अपनी दुआओं को पूरा करने के लिए व्रत रखते हैं। नन्दलाल के पसंदीदा भोजन तैयार किए जाते हैं, उनके लिए प्रसाद बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानतें हैं भगवान कृष्ण के लिए बनने वाला यह प्रसाद आपकी सेहत का खजाना भी है?
आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर बनने वाला माखन मिश्री का प्रसाद एक भारतीय पारंपरिक मिश्रण है और इसके साथ ही यह भगवान कृष्ण का पसंदीदा भी है। वहीं खासतौर से लड्डू गोपाल के भोग के लिए यह विशेषरूप से तैयार किया जाता है। बता दें कि कई प्रचीन सहित्यों के मुताबिक, यदिआप भी कृष्ण की तरह रोजाना माखन मिश्री का सेवन करते हैं, तो आप हमेशा स्वस्थ और फुर्तीले रहेंगे। नियमित रूप से माखन मिश्री का सेवन करने से आपका शरीर हमेशा सेहतमंद रहेगा।
आपको बता दें कि माखन मिश्री को नियमित खाने से आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। यह आपको सर्दी-फ्लू जैसी छोटी-छोटी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। साथ ही रोग प्रतिरेाधक क्षमता को बढ़ाने में भी कारगर है।
अगर आपकी या घर में किसी की भी याददाश्त कमजोर है, तो आप रोजाना माखन-मिश्री के सेवन से इस तरह की मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते हैं। यह ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसका नियमित सेवन करने पर बड़ी आसानी से अपनी याददाश्त दुरुस्त रख सकते हैं।
माखन मिश्री का नियमित सेवन करने से आपको दिन भर के लिए ऊर्जा एकत्रित करने में मदद मिलती है। बता दें कि माक्खन मिश्री एनर्जी बूस्टर का भी काम करती है और यह शरीर को फुर्तीला बनाने में मदद करती है।
माखन मिश्री बवासीर का एक रामबाण इलाज और किफायती घरेलू नुस्खा है। यह एक लैक्टेटिव एजेंट के रूप में काम करता है। इसलिए बवसीर के उपचार में यह बहुत फायदेमंद है। केवल इतना ही नहीं माखन मिश्री मुंह में छालों के लिए भी बहुत उपयोगी है।
माखन मिश्री में कई ऐसे पाचक गुण होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं से तुरन्त राहत दिलाने में कारगर साबित होते हैं। इतना ही नहीं भोजन के बाद माखन मिश्री खाने से पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
सफेद माखन को लेसिथिन का भण्डार कहा जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। चूंकि मक्खन में सोडियम बहुत कम मात्रा में होता है, इसलिए वॉटर वेट घटाने के लिए यह सबसे कारगर उपाय है। इसे रोजाना और सीमित मात्रा (दवाई के तौर पर) में खाया जाए तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
माखन मिश्री में बीटा कैरीटीन अच्छी मात्रा में होता है। यदि आपकी नजरें कमजोर हैं, तो इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।