Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Janmashtami Fasting Benefits: जन्‍माष्‍टमी उपवास से ले सकते हैं कीटो डाइट जैसा लाभ, फॉलो करें ये टिप्‍स

पर उपवास का सही लाभ लेने के लिए आप आलू की बजाए कम मीठे फलों का सेवन करें। इनमें अमरूद, नाशपाती, पपीता आदि शामिल हैं।

Janmashtami Fasting Benefits: जन्‍माष्‍टमी उपवास से ले सकते हैं कीटो डाइट जैसा लाभ, फॉलो करें ये टिप्‍स
पर उपवास का सही लाभ लेने के लिए आप आलू की बजाए कम मीठे फलों का सेवन करें। इनमें अमरूद, नाशपाती, पपीता आदि शामिल हैं।© Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Updated : August 30, 2021 3:03 PM IST

वजन घटाने में इन दिनों कीटो डाइट प्‍लान काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की बजाए शरीर को प्रोटीन, विटामिन और फैट से एनर्जी लेने के लिए तैयार किया जाता है। पर आप चाहें तो जन्‍माष्‍टमी उपवास (Janmashtami Fasting Benefits) में भी कीटो डाइट प्‍लान जैसा लाभ ले सकते हैं। यह आपको दिन भर एनर्जेटिक रखेगा और वजन घटाने में भी होगा मददगार।

क्‍या है कीटो डाइट प्‍लान

कीटो डाइट कम कार्बोहाइड्रेट की डाइट के तौर पर जानी जाती है। कीटो डाइट प्लान को कीटोजेनिक डाइट, लो कार्ब डाइट, फैट डाइट जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसमें शरीर ऊर्जा के उत्पादन के लिए लिवर में कीटोन पैदा करता है। आम तौर पर जब आप ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का खाना खाते हैं, तो आपका शरीर ग्लूकोज और इंसुलिन का उत्पादन करता है और चूंकि आपका शरीर ग्लूकोज को प्राथमिक ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है, इसलिए आपके खाने में मौजूद फैट आपका शरीर संग्रहित कर लेता है। इसलिए इस डाइट में कार्ब्‍स की मात्रा बहुत कम रखी जाती है।

ये है सही अनुपात

कीटो डाइट में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करके फैट से ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है। इस प्रक्रिया को कीटोसिस कहा जाता है। कीटो डाइट में फैट का सेवन ज़्यादा, प्रोटीन का मीडियम और कार्बोहाइड्रेट का कम सेवन किया जाता है। इस डाइट में लगभग 70 फीसदी फैट, 25 फीसदी प्रोटीन, और 5 फीसदी कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए।

Also Read

More News

ऐसे करें जन्‍माष्‍टमी उपवास 

जन्‍माष्‍टमी पर बहुत से लोग उपवास करते हैं। उपवास के दौरान अन्‍न जैसे गेहूं, चावल, मक्‍का आदि का सेवन नहीं किया जाता। इसकी बजाए आप फल, मेवे और डेयरी प्रोडक्‍ट का सेवन कर सकते हैं। उपवास में लोग अकसर आलू का सेवन करते हैं। पर उपवास का सही लाभ लेने के लिए आप आलू की बजाए कम मीठे फलों का सेवन करें। इनमें अमरूद, नाशपाती, पपीता आदि शामिल हैं।

दिन भर एनर्जी देंगे सूखे मेवे 

मेवों में पॉली असंतृप्त वसा होती है जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। मेवों में प्रोटीन के अतिरिक्‍त, अमीनो एसिड जैसे आर्जीनिन, विटामिन ई, विटामिन बी-6, निएसिन तथा फॉलिक एसिड तथा खनिज लवण मैगनेशियम, जिंक, आयरन, कैल्सियम, कॉपर, सेलेनियम तथा पोटैशियम पाए जाते हैं। जिससे इनका सेवन करने से दिन भर पेट भरा हुआ रहता है और मूड भी बेहतर रहता है। मेवों में बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट, किशमिश, केसर, चारोली तथा मूंगफली को बिना किसी संकोच के खाया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्‍दी हैं डेयरी प्रोडक्‍ट 

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। आप जन्‍माष्‍टमी उपवास की शुरूआत दूध पीने से कर सकते हैं। दूध के अलावा आप दही, पनीर, मक्‍खन का भी सेवन जन्‍माष्‍टमी उपवास में कर सकते हैं। यह आपको दिन भर एनर्जी देंगे और इनके सेवन से आपके चेहरे का ग्‍लो भी बरकरार रहेगा।

About the Author

... Read More