... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 23, 2019 5:19 PM IST
एक चम्मच वाइट बटर में 103.5 कैलोरी होती है। जिसकी वजह से इसे अन्य किसी भी फैट प्रोडक्ट की तुलना में ज्यादा हेल्दी माना जाता है। © Shutterstock
जन्माष्टमी (White butter benefits) पर अकसर कान्हा जी को माखन मिसरी का भोग लगाया जाता है। यह मक्खन भी कोई आम मक्खन नहीं होता, बल्कि घर का बना सफेद मक्खन यानी वाइट बटर (White butter benefits) होता है। आजकल वाइट बटर (White butter benefits) बाजार में भी तैयार मिलने लगा है। इसके स्वास्थ्य लाभ देखते हुए दुनिया भर के शेफ्स इसे अपनी रेसिपी में एड कर रहे हैं। आइए जानते हैं वाइट बटर में मौजूद पोषक तत्व और अन्य लाभ।
वाइट बटर यानी सफेद मक्खन घर में दूध की मलाई इकट्ठी करके बनाया जाता है। इसे बनाने की एक खास प्रक्रिया है। जिसके बाद दही को अच्छी तरह से बिलोने यानी चर्निंग प्रोसेस के बाद यह निकलता है। वाइट बटर में बिल्कुल भी नमक नहीं होता है और इसमें बीटा कैरोटीन की मात्रा भी कम होती है। एक चम्मच वाइट बटर में 103.5 कैलोरी होती है। जिसकी वजह से इसे अन्य किसी भी फैट प्रोडक्ट की तुलना में ज्यादा हेल्दी माना जाता है।
वाइट बटर (White butter benefits) का रेगुलर सेवन करने से वजन कम करना आसान हो जाता है। इसमें लेसिटथिन नामक यौगिक पाया जाता है जो मेटाबोलिज्म रेट को बढ़ा देता है और फैट बर्न करने की प्रक्रिया में मदद करता है। इस बटर को खाने से आपका पेट भी जल्दी भर जाता है जिससे बार बार भूख नहीं लगती है।
वाइट बटर (White butter benefits) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मौजूद फैट हेल्दी फैट होता है। जिससे आपकी त्वचा का ग्लो बढ़ जाता है। इसमें विटामिन ई और सेलेनियम काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हेयर फॉल भी कम होता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वाइट बटर के सेवन से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। जिससे वे टूटकर गिरते नहीं हैं।
वाइट बटर (White butter benefits) के सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ जाती है। वाइट बटर में एंटी फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्युनिटी को बेहतर करता है और आपको कई तरह के इन्फेक्शन से बचाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए और विटामिन डी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं।
हेल्दी स्नैक्स है गोपाल कला, इस रेसिपी से करें तैयार
ये फायदे जानेंगे तो जन्माष्टमी पर जरूर बनाएंगे धनिये का यह प्रसाद