जामुन ही नहीं, इसके बीज से भी होते हैं कई सेहत लाभ

जामुन का सेवन करके इसकी गु​ठलियों को फेंके नहीं, बल्कि इस्तेमाल में लाएं। इनमें विटामिन ए और सी होता है, जो शरीर की पाचन शक्ति को ठीक रखता है। इसके अलावा जामुन की गुठलियों के और भी कई फायदे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2020 11:46 PM IST

Jamun Seeds Benefits: जामुन एक ऐसा फल है, जो सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी हेल्दी होता है। इससे बिना किसी साइड इफेक्ट के सॉफ्ट और शाइनी स्किन पा सकती हैं। जामुन (Java plum) सेहत के लिए जितना फायदेमंद (jamun benefits in hindi) होता है, इसकी गुठलियां यानी बीज (jamun ke beej ke fayde) भी बेहद गुणकारी होती हैं। इस फल की गर्मियों में भारी मांग होती है। लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। यह आपको कई रोगों से बचाती है। इतना ही नहीं इसकी गुठलियां भी काफी हेल्दी होती हैं। ऐसे में जामुन (Black Jamun) का सेवन करके इसकी गु​ठलियों को फेंके नहीं, बल्कि इस्तेमाल में लाएं। इनमें विटामिन ए और सी होता है, जो शरीर की पाचन शक्ति को ठीक रखता है। इसके अलावा जामुन की गुठलियों के और भी कई फायदे होते हैं। जानें, जामुन की गुठलियों के सेहत (Jamun Seeds Benefits) लाभ क्या-क्या हैं…

जामुन के बीज के सेहत लाभ (Jamun Seeds benefits in hindi)

1 आप जामुन का सेवन (Black jamun) करने के बाद इसकी गुठलियां (jamun seeds ke fayde in hindi) को एकत्रित कर लें। फिर इन्हें अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखा लें। सूखने के बाद इनका छिलका उतार लें। पीसने से पहले गुठली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें ताकि पीसने में आसानी हो। पाउडर बनाने के बाद इसे किसी शीशी में डालकर रख दें।

2 महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने पर इस पाउडर में 25 फीसदी पीपल की छाल का चूर्ण मिलाएं। दिन में 2-3 बार ठंडे पानी के साथ एक चम्मच पाउडर का सेवन करने से लाभ होगा।

3 दांतों और मसूड़ों की कोई परेशानी होने पर जामुन के बीज के पाउडर (Jamun ke beej ka powder) को मंजन के तौर पर भी यूज कर सकते हैं।

4 हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करने से डायबिटीज के मरी​ज को काफी लाभ होता है। इससे मधुमेह कंट्रोल में रहती है।

5 जिन इंसान को पेचिश की परेशानी होती है, उन्हें दिन में 2-3 बार 1-1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करना चाहिए।

जामुन से स्किन को मिले नेचुरल खूबसूरती, यूं करें जामुन का यूज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source