
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : June 16, 2026 9:27 AM IST
Medically Verified By: Kamini Sinha
Java Plum
गर्मियों और बरसात के मौसम में मिलने वाला जामुन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन C, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों के बीच भी जामुन काफी लोकप्रिय है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर जामुन ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए, तो क्या इससे पेट दर्द या अन्य समस्याएं हो सकती हैं? इस विषय को जानने के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए क्या कहती हैं एक्सपर्ट -
डायटीशियन का कहना है कि अगर आप एक शब्द में जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब है हां। उनका कहना है कि कुछ लोगों में ज्यादा जामुन खाने से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। रिसर्च के मुताबिक, जामुन में फाइबर, टैनिन, फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। टैनिन की अधिक मात्रा कुछ लोगों में पाचन संबंधी असहजता पैदा कर सकती है।
डायटीशियन का कहना है कि जामुन में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन के लिए जरूरी है, लेकिन जब इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाता है तो पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि बहुत अधिक फाइबर लेने से गैस, पेट फूलना, ऐंठन और पेट दर्द हो सकता है, खासकर जब फाइबर का सेवन अचानक बढ़ाया जाए।
इसके अलावा जामुन में मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिकों का कसैला प्रभाव होता है। अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह कुछ लोगों में पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और कब्ज या पेट में असहजता पैदा कर सकता है। स्टडी के मुताबिक,
वहीं, कुछ लोगों को जामुन का सेवन करने से थोड़ा बचने की जरूरत होती है, जैसे-
इन लोगों में ज्यादा जामुन खाने के बाद पेट दर्द, भारीपन या पाचन संबंधी परेशानी होने की संभावना अधिक हो सकती है।
डायटीशियन का कहना है कि जामुन को पूरी तरह खाली पेट बहुत अधिक मात्रा में खाना कुछ लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। इससे पेट में जलन, असहजता या दर्द महसूस हो सकता है। बेहतर होगा कि जामुन को संतुलित मात्रा में और भोजन के बीच या बाद में खाया जाए।
जामुन की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और पाचन क्षमता पर निर्भर करती है। आमतौर पर एक स्वस्थ वयस्क के लिए एक छोटी कटोरी यानि लगभग 100-150 ग्राम जामुन पर्याप्त माना जाता है। इससे शरीर को इसके पोषक तत्व मिल जाते हैं और पेट पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हर व्यक्ति के खाने की मात्रा उसके स्वास्थ्य, उम्र पर निर्भर करती है।
अगर आप काफी ज्यादा जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जैसे-
Disclaimer : जामुन एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक फल है, लेकिन किसी भी अच्छी चीज की तरह इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में करना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा जामुन खाने पर पेट दर्द, गैस, पेट फूलना या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर जामुन खाने के बाद लगातार पेट दर्द या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। जामुन का आनंद लें, लेकिन मात्रा का ध्यान जरूर रखें।