Jaljeera Benefits in Hindi: वजन करे कम, शरीर को रखे कूल जलजीरा, जानें, जलजीरा पीने से होने वाले अन्य लाभ

एक गिलास ठंडा जलजीरा पीने से सेहत को क्या होते हैं फायदे (Jaljeera benefits), जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 10, 2020 7:50 PM IST

गर्मी में (Summer) लू से बचने और अपनी प्यास बुझाने के लिए लोग कई तरह के हेल्दी पेय पदार्थ पीते हैं, उन्हीं में से सबसे कॉमन समर कूल ड्रिंक है जलजीरा (jaljeera drink)। इसे आप घर पर बनाकर पी सकती हैं। जलजीरा बनाने के लिए जीरा पाउडर, पानी, पुदीने की पत्ती, काला नमक की जरूरत होती है। इस हेल्दी ड्रिंक को पीते ही शरीर रिफ्रेश होने के साथ ही ऊर्जा से भर जाती है। एक गिलास ठंडा जलजीरा पीने से सेहत को क्या होते हैं फायदे (Jaljeera benefits), जानें यहां...

जलजीरा के फायदे (Jaljeera benefits in hindi)

1 वजन करे कम

वजन कम (Weight loss drinks in hindi) करना चाहते हैं, तो आप कुछ दिनों तक जलजीरा पीकर देखें। जब आप इस खट्टे-मीठे ड्रिंक को पिएंगे, तो आप हाई-कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से भी बचे रहेंगे। इससे कैलोरी बर्न होगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

Aloo Bukhara Benefits : वजन कम करना है तो खूब खाएं आलूबुखारा, जानें इसके अन्य फायदे क्या हैं

2 शरीर को रखें गर्मी में अंदर से कूल

गर्मी के दिनों में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको जलजीरा जरूर पीना चाहिए। यह पेय पदार्थ शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट फ्लूइड को भी संतुलित रखता है।

3 टॉक्सिन निकाले शरीर से बाहर

इसमें जीरा पाउडर, सेंधा नमक, पुदीना डालने के कारण यह काफी टेस्टी और पौष्टिक हो जाता है। ये सभी तत्व मिलकर शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप इस ड्रिंक को बनाने के लिए धनिया, अदरक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं।

Mustard Oil Benefits in Hindi : सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, कई अन्य तरीकों से फायदेमंद है सरसों का तेल

4 भोजन पचाए आसानी से 

पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए भी आप जल जीरा पी सकते हैं। इसमें काला नमक डाला जाता है और काला नमक पाचन के लिए फायदेमंद होता है। जीरा के सेवन से भी पाचन क्रिया बूस्ट होती है। गैस, पेट में जलन से छुटकारा मिलता है। पुदीना, जीरा, धनिया, अदरक ये सभी पाचन को बेहतर बनाते हैं।

5 भूख बढ़ाए

अक्सर लोग अधिक गर्मी के कारण खाना कम खाते हैं। लेकिन, पूरी तरह से खाली पेट रहना भी गर्मी के मौसम में आपको बीमार कर सकता है। बेहतर है कि आप अधिक तरल पदार्थ पिएं, जिसमें जलजीरा आप घर पर ही आसानी से बनाकर पी सकते हैं। जीरे के पानी में एरोमैटिक ऑयल होता है, जो भूख को बढ़ाता है।

Coconut Water Benefits in Hindi : गर्मी का बेस्ट ड्रिंक नारियल पानी, कई समस्याओं से बचाए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source