जलजीरा कब पीना चाहिए? Luke Countinho से जानें इसे गर्मियों में पीने के 3 फायदे

जलजीरा के फायदे: जलजीरा अक्सर लोग गैस और एसिडिटी में पीते हैं। लेकिन वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो ने इसके खास फायदे बताएं है। आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : April 23, 2022 10:59 AM IST

जलजीरा असल में एक आयुर्वेदिक मिश्रण है जिसे पेट की कई समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जलजीरा की खास बात ये है कि यह स्वाद में जहां टेस्टी होता है वहीं, शरीर के लिए इसके कई अनेक फायदे हैं। हाल ही में वेलनेस कॉच ल्यूक कॉन्टिनहो (Luke Countinho) ने गर्मियों में इसे पीने के खास फायदे के बारे में बताया। ल्यूक अपने ब्लॉग में बताते हैं कि जलजीरा कैसे आपके शरीर में हाइड्रेशन बहाल करता है और तमाम मांसपेशियों को अंदर से हेल्दी रखता है। इसके अलावा उन्होंने जलजीरा बनाने की रेसिपी (jaljeera recipe in hindi) और फायदे भी शेयर किए। तो, आइए सबसे पहले जान लेते हैं जलजीरा की रेसिपी

जलजीरा बनाने की रेसिपी -Jaljeera recipe in hindi

3 से 4 कप पानी लें

1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

1 छोटा चम्मच सौंफ

2 चम्मच नींबू का रस

1/2 टेबल-स्पून सोंठ पाउडर या कद्दूकस किया हुआ ताज़ा अदरक

ताज़े पुदीने के पत्तों का एक गुच्छा

1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च

एक चुटकी हींग

¼ छोटा चम्मच गुड़ पाउडर/शहद

आवश्यकता अनुसार काला नमक या सेंधा नमक

1 टेबल-स्पून कच्चा आम, गार्निश के लिए बारीक कटा हुआ

सभी सामग्री (पानी को छोड़कर) को एक प्रोसेसर में मिला लें।

तब तक पीसें जब तक कि यह सब अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए।

3 से 4 कप पानी डालें।

सबको मिला कर इसे छाल लें।

ड्रिंक को मिट्टी के बर्तनों में स्टोर करें।

जलजीरा कब पीना चाहिए ?

जलजीरा को आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं। तो, अगर आपको एसिडिटी और ब्लॉटिंग हो तो खाने के बाद भी पी सकते हैं। बस ध्यान रखें कि रात को इसे पी कर ना सोएं।

जलजीरा के फायदे-Jaljeera benefits in hindi

ल्यूक बताते हैं कि गर्मियों में जलजीरा पीने के फायदे(Jaljeera benefits for summer season in hindi) कई हैं। दरअसल, इसके सार तत्व शरीर में अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। जैसे कि जलजीरा में मिला जीरा पाचन प्रक्रिया को बढ़ाता है और आंतों की गैस, एसिडिटी और सूजन से राहत दिलाता है।फिर इसका काला नमक, सेंधा नमक या हींग अच्छे पाचन का काम करते हैं। ताजा पुदीना और धनिया आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और उसे ठंडा रखने में मदद करते हैं। तो, कद्दूकस किया हुआ अदरक या अदरक का पाउडर मतली और पेट की ऐंठन के इलाज के लिए भी एक अच्छा उपाय है। इस तरह इसे पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

1. इलेक्ट्रोलाइट से है भरपूर

जलजीरा जहां शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाता है वहीं ये इलेक्ट्रोलाइट की कमी को भी दूर करता है। इससे शरीर को एक अलग शक्ति मिलती है। ये शरीर को डिटॉक्स करता है और खून की सफाई करता है। इससे जहां मन रिप्रेश रहता है वहीं ये स्किन की खूबसूरती भी बढ़ाता है।

2. अपच से बचाव

गर्मियों में अक्सर लोगों को अपच आदि की समस्या हो जाती है। ऐसे में जलजीरा पीना इस अपच की समस्या को कम कर सकते हैं। इसके अलावा ये ब्लॉटिंग को कम करने और पेट से जुड़ी बीमारियों के बचाव में मदद करता है। जैसे कि गैस के कारण पेट दर्द, फूड प्वाइजनिंग आदि।

3. गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है

गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में जलजीरा काफी कारगर तरीके से काम करता है। ये पेट के गुड बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है और मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने और आसानी से खाना पचाने में मददगार है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको जलजीरा जरूर ट्राई करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source