... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 27, 2020 10:33 AM IST
सर्दियों में गुड़ के साथ खाएंगे ये 5 चीजें तो नहीं पड़ेंगे पूरे सीजन बीमार, जानें क्या खाएं ताकि न हो बीमार
सर्दियों में गुड़ किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आप भले ही इसके फायदों को कम आंकते हों लेकिन इसका प्राकृतिक मीठापन न केवल रिफाइन्ड शुगर का एक हेल्दी विकल्प हो सकता है, बल्कि इसके कई ऐसे फायदे भी हैं, जो आपको चौंका देंगे। आयरन, विटामिन सी, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से लैस गुड़ एक ऐसा सुपरफूड है, जिसको हर व्यक्ति अपनी डाइट में शामिल कर सकता है और उसे ऐसा करना भी चाहिए। सर्दियों के मौसम में ऐसा करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं साथ ही हेल्दी भी रह सकते हैं।
सर्दियां आते ही अस्थमा, एलर्जी, जुकाम और फ्लू जैसी स्वास्थ्य स्थितियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप गुड़ को अपनी डेली की डाइट में शामिल करते हैं तो आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सफल साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही गुड़ के सेवन से श्वसन संबंधी विकार, गले की समस्या और पाचन संबंधी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है। सिलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने की सलाह दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि जब गुड़ को दूसरे सुपरफूड्स के साथ मिलाया जाता है तो इसकी प्रभावकारिता में सुधार होता है और आपको अपनी शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने ऐसे 5 फूड्स के नाम सुझाए हैं, जिनके साथ गुड़ का सेवन करने से विभिन्न स्वास्थ्य बीमारियों से राहत मिल सकती है। तो आइए जानते हैं किन फूड्स के साथ करना चाहिए गुड़ का सेवन।
घी और गुड़ को जब एक साथ खाया जाता है तो ये कब्ज जैसी समस्या से राहत देने में मदद कर सकता है। ये मिश्रण आपके शरीर को डिटॉक्स करने, मूड को बेहतर बनाने और आपकी त्वचा, बालों और नाखूनों को स्वस्थ बनाने में भी मदद कर सकता है। रुजुता सर्दियों में एक बड़े चम्मच घी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर खाने की सलाह देती है ताकि आप अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
धनिए के बीज में पोटेशियम, मैंगनीज, कोलीन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। 2-3 धानिया के बीज को गुड़ के पाउडर के साथ लें और ऐसा करने से आप रक्तस्राव को कम कर सकते हैं, पीरियड के दर्द को कम कर सकती हैं साथ ही अगर आपको स्पॉट आ रहा है तो उसमें भी ये आपकी सहायता करता है।
सौंफ के बीज और मिश्री मिलकर एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर का काम करते हैं लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि मिश्री रिफाइन्ड शुगर के क्यूब्स से ज्यादा कुछ नहीं है। अधिक स्वास्थ्य लाभ के लिए आप मिश्री की जगह गुड़ का सेवन कर सकते हैं। सौंफ के बीज और गुड़ को जब एक साथ खाया जाता है तो ये सांसों की बदबू को दूर करने और दातों में जमा प्लैक को कम करने का काम करता है।
गोंड के लड्डू सर्दियों में न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि बेहद पौष्टिक भी होते हैं। ड्राई फ्रूट्स, गेहूं, गोंद और गुड़ से बना लड्डू आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है और मां बनी महिलाओं में लैक्टेशन एजेंट के रूप में काम करता है।
तिल के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इसे एनर्जी का एक पावरहाउस बनाते हैं और जब गुड़ के साथ इसका सेवन किया जाता है तो ये सर्दी, खांसी और फ्लू के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये तीनों ही सर्दियों में होनी वाली एक आम स्वास्थ्य समस्या है।