Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
स्वच्छ और स्वस्थ भोजन करना मौजूदा वक्त की एक ऐसी जरूरत है, जिसका ध्यान हर किसी को रखना बेहद जरूरी है। स्वस्थ रहने के साथ-साथ हेल्दी भोजन करना ऐसे वक्त में जरूरी है जब बात इम्यूनिटी को बूस्ट रखने की हो रही हो। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट रखने के साथ-साथ डाइट में बेहद मामूली से बदलाव आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने और आपकी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त हैं। ऐसा करने के लिए आपको बाजार में बिकने वाले महंगे-महंगे उत्पादों को खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर ही इन दो मामूली चीजों को खाकर स्वस्थ रह सकते हैं और बीमारियों को बाय-बाय कह सकते हैं बशर्ते आपको जरूरत है इन्हें सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करने की। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये दो चीजें और कैसे करें इन्हें अपनी डाइट में शामिल।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजेता दिवेकर ने हाल ही में एक ऐसा सरल आयुर्वेदिक नुस्खा शेयर किया है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने और आपकी सभी हार्मोनल समस्याओं को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। रुजेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस नुस्खे को शेयर करते हुए लिखा कि फिट रहने के लिए दोपहर के भोजन यानी लंच के बाद घी के साथ गुड़ खाना एक बेहतरीन नुस्खा है। उन्होंने कहा कि इन दो फूड को एक साथ खाने से न सिर्फ शुगर की क्रेविंग पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह आपकी त्वचा और इम्यूनिटी के लिए भी अद्भुत तरीके से काम करेगा।
घी के साथ गुड़ खाना बरसों से अपनाया जाने वाला एक असरदार आयुर्वेदिक उपचार है। ये दोनों ही सुपरफूड माने जाते हैं और यहां तक कि विज्ञान भी इससे सहमत है। ये पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं।
गुड़, रिफाइन्ड शुगर का एक स्वस्थ विकल्प है। इसमें पोषक तत्व होते हैं और यह ब्लड शुगर के स्तर को नहीं बढ़ाते हैं जैसा कि शुगर से भरे उत्पादों का सेवन करने के बाद देखा जाता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन बी और विटामिन सी जैसे विटामिन होते हैं, दूसरी ओर घी, विभिन्न प्रकार के विटामिन और फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत है। यह विटामिन ए, ई, और डी से पैक होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के भी होता है जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।
गुड़ और घी दोनों ही इम्यूनिटी को बढ़ाने और हार्मोनल असंतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। जब इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाता है, तो ये आपके शरीर को detoxify करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आपकी त्वचा, बालों और नाखूनों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। ये आपके मूड को बेहतर बनाने के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं ये दोनों ही एनीमिया की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करते हैं।
रुजेता के मुताबिक, एक बड़ा चम्मच घी में कुछ गुड़ मिलाकर खाने के बाद अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आप अपने रात के खाने के बाद भी इस अविश्वसनीय आयुर्वेदिक उपचार के लाभों को प्राप्त कर सकते हैं।