... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 14, 2020 8:01 AM IST
देसी गुड़ या ब्राउन शुगर दोनों में कौन ज्यादा बेहतर, जानें अंतर और उपयोग के लिए बेहतर विकल्प
ब्राउन शुगर और गुड़ दोनों का उपयोग भोजन या पेय पदार्थों में मिठास बढ़ाने के लिए किया जाता है। दोनों में समान स्वाद और समान रंग होता है, लेकिन दोनों के बीच थोड़ा सा अंतर हैं, जो प्रत्येक को अपने में आप विशेष बनाने का काम करते हैं। ब्राउन शुगर निश्चित रूप से बाजार में बिकने वाली व्हाइट शुगर से कई बेहतर होती है, लेकिन क्या ब्राउन शुगर गुड़ से ज्यादा बेहतर है इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि दोनों में से बेहतर विकल्प आपके लिए कौन सा है, ताकि आप हेल्दी विकल्प को मीठे स्वाद के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकें।
अपने भोजन में मिठास शामिल करने के लिए अक्सर व्हाइट शुगर के विकल्प के रूप में उपयोग किए जाने वाले इन दो सामग्रियों के बीच के अंतर को जानें। आइए जानते हैं गुड़ और ब्राउन शुगर के बीच अंतर।
गुड़ एक अलग प्रक्रिया और एप्रोच के साथ बनाया जाता है। गुड़ अनरिफाइन्ड शुगर से बनता है, जिसमें अलग से कोई भी चीज नहीं मिलाई जाती है। जबकि, ब्राउन शुगर रिफाइन्ड शुगर है और इसमें सेंट्रीफ्यूजिंग भी शामिल होती है। गुड़ को शाकाहारी माना जाता है जबकि ब्राउन शुगर के बारे में ऐसी राय नहीं है क्योंकि चारकोल उपचार व्हाइट शुगर को रिफाइनमेंट करने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है।
गुड़, प्राकृतिक रूप से गन्ने से निकाला जाता है। वहीं ब्राउन शुगर में प्रमुख घटक के रूप में पाए जाने वाले शुगर क्रिस्टल गन्ने से आते हैं। गुड़ दुर्लभ होता है और ब्राउन शुगर की तुलना में अधिक महंगा होता है। ब्राउन शुगर का उपयोग आमतौर पर दुनिया भर में किया जाता है और गुड़ दुनिया के दुर्लभ भागों में पाया जाता है।
गुड़ ब्राउन शुगर जितना मीठा नहीं होता है और इसका रंग विभिन्न रंगों में ब्राउन से लेकर डार्क ब्राउन रंग तक हो सकता है। ब्राउन शुगर बाजार में आसानी से मिल जाता है, यह मूल रूप से सफेद चीनी है, जिसे गुड़रस के साथ मिश्रित किया जाता है।
गुड़ को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है और इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ और फिटनेस एक्सपर्ट सफेद चीनी के विकल्प के रूप में करते हैं। हालांकि, गुड़ ठोस रूप में आता है और अगर आप इसे भोजन में शामिल करना चाहते हैं तो इसे टुकड़ों में तोड़ना होगा। वहीं, ब्राउन शुगर का उपयोग कम हिस्से के रूप में किया जा सकता है और इससे आपके पेय या भोजन में बहुत अधिक मिठास भी नहीं होगी। गुड़ को व्यंजन में एक मीठा स्वाद जोड़ने के लिए एक प्रामाणिक भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि ब्राउन शुगर सभी रूप से प्रयोग की जाने वाली स्वीटनर के रूप में कार्य करती है।