Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ginger And Jaggery Water Benefits : सर्दियों में अक्सर लोग गुड़ और अदरक का सेवन करते हैं। गुड़ और अदरक दोनों में ही शरीर को गर्म रखने का गुण होता है। यह आयरन, विटामिन्स और अन्य कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर रूप से मौजूद होता है। अगर आप गुड़ और अदरक का सेवन एक साथ करते हैं या फिर गुड़ और अदरक से तैयार पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं गुड़ और अदरक का पानी पीने से कौन-कौन सी परेशानियां दूर हो सकती हैं?
गुड़ और अदरक का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, गुड़ और अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करते हैं। वहीं, संक्रमण से लड़ने में प्रभावी हो सकते हैं। इससे मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी, खांसी और फ्लू से राहत मिल सकती है।
शरीर में होने वाले दर्द से आराम पाने के लिए आप गुड़ और अदरक का पानी पी सकते हैं। इससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द, जोड़ों के दर्द और माइग्रेन से छुटकारा मिल सकता है। आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
गुड़ और अदरक का पानी आपके शरीर में होने वाली सूजन की परेशानी को कम कर सकता है। दरअसल, गुड़ और अदरक दोनों में ही सूजनरोधी गुण होता है, जिससे शरीर की सूजन को कम करने में फायदा हो सकता है।
अदरक और गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। मुख्य रूप से यह फ्री रेडिकल्स से आपको सुरक्षित रखते हैं, जिससे न सिर्फ स्किन बल्कि कई घातक बीमारियां होने का खतरा रहता है।
अदरक और गुड़ का पानी सर्दी खांसी की परेशानी को दूर कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लमेटरी फेफड़ों की सूजन को कम करता है। साथ ही बार-बार होने वाली खांसी से आराम दिखा सकता है।
दरक और गुड़ का मिश्रण लिवर में मौजूद गंदगी को साफ करता है। वहीं, ब्लड भी डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। यदि आप खून की कमी से जूझ रहे हैं, तो यह पानी आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
आप अदरक और गुड़ का पानी घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, इसके लिए ताजे अदरक को पानी में करीब 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद अपने स्वाद के अनुसार गुड़ डालकर इसका सेवन क रें।