अधिक टूना फिश खाना भी ठीक नहीं, जानें किन मछलियों को खाने से होता है सेहत को नुकसान

फार्म्ड मछली में कीटनाशक, बैक्टीरिया और मल मौजूद होते हैं, जो इंसान के शरीर के लिए जहर साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 2, 2019 11:25 AM IST

आप बेशक मछली खाना पसंद करते होंगे, लेकिन कुछ मछलियां ऐसी होती हैं, जिन्हें खाने से बचना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मछली प्रोटीन और विटामिन का महत्वपूर्ण स्रोत होती है, जो कई रोगों से बचाए रखती है, लेकिन किसी भी मछली को खाने से पहले उसके सेहत लाभ-नुकसान भी जान लेना जरूरी है। आज ''वर्ल्ड टूना डे'' है। टूना फिश वो लोग अधिक खाते हैं, जो तटीय इलाकों में रहते हैं। टूना मछली सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन इसका सेवन बहुत अधिक करना भी खराब माना जाता है। टूना के साथ ही जानें कौन सी वो मछलियां हैं, जिनका सेवन अधिक करने से बचना चाहिए।

वर्ल्ड टूना डे : टूना मछली के साथ इन मछलियों के तेल का सेवन भी सेहत पर करता है अद्भुत असर

तिलापिया फिश- विशेषज्ञों के अनुसार, इसके अधिक सेवन से हृदय रोग, अस्थमा, गठिया आदि होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, पर कुछ शोधों के अनुसार, इसमें कई ऐसे फैटी एसिड होते हैं जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी बढ़ाते हैं।

टूना- हालांकि, टूना मछली काफी हेल्दी होती है, लेकिन इसकी सभी प्रजातियां हेल्दी नहीं होती हैं। ब्लैकफिन, सफेद और ब्लूफिन टूना मछलियों में मर्करी जैसे नशीले पदार्थ होते हैं। एनवायरमेंट डिफेंस लैंड द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि इन मछलियों को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इनमें अधिक मात्रा में मेटर भी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ये पानी से दूषित मछलियों को खाती हैं, जो हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकती हैं।

वर्ल्ड टूना डे 2019 : टूना मछली खाने से सेहत को होते हैं ये 10 फायदे

कैटफिश-  फार्म्ड कैटफिश का अधिक सेवन भी हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, मछली पालने वाले मछलियों को कुछ खास तरह के हार्मोन खिलाते हैं, जिनका असर इंसान के शरीर के लिए सही नहीं होता है। साथ ही इनमें, पोलिक्लोरोबायफेनिल्स (पीसीबी), एंटीबायोटिक्स, फैट और अन्य प्रदूषकों की मात्रा भी अधिक होती है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं।

पैंगेसियस- इस फिश में सीएचएल और एचसीएच सहित कई प्रदूषक तत्व बहुत ही ज्यादा लेवल में मौजूद होते हैं, जो आपको कई गंभीर शारीरिक समस्याएं दे सकते हैं। इसके सेवन से भी बचना चाहिए।

फार्म फिश- फार्म्ड मछली में कीटनाशक, बैक्टीरिया और मल मौजूद होते हैं, जो इंसान के शरीर के लिए जहर साबित हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source