Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सफेद चीनी सेहत के लिए हानिकारक होती है। यही कारण है कि हम भारतीय सफेद चीनी के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम आता है गुड़ का। गुड़ भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। आयुर्वेद में भी गुड़ को सेहत के लिए गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले कई गुड़ में मिलावट (Adulteration) की समस्या बढ़ती जा रही है। गुड़ को ज्यादा चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
इसलिए जरूरी है कि आप गुड़ का इस्तेमाल करने से पहले उसकी शुद्धता की पहचान करें। इसलिए हम आपको बताएंगे कि गुड़ में मिलावट की पहचान कैसे करें और FSSAI की गाइडलाइन क्या कहती है।

गुड़ को बाहर से आकर्षक दिखाने के लिए विभिन्न चीजों की मिलावट की जाती है। इसमें शामिल हैंः
आपके घर में इस्तेमाल होने वाला गुड़ मिलावटी है या नहीं, इसकी पहचान आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। जैसे
कैसे करें टेस्ट
अगर पानी के नीचे कोई सफेद या मिट्टी जैसा जमा होने लगता है, तो समझ लें इसमें किसी केमिकल या चूने की मिलावट की गई है।
गुड़ के स्वाद टेस्ट के बारे में मुझको मेरी मॉम ने बताया था। गुड़ का स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा और हल्का सा मिट्टी जैसा होता है। अगर गुड़ खाते समय बहुत ज्यादा मीठा या कड़वा लगे तो उसमें चीनी या केमिकल मिलाए जाने की संभावना होती है।
पारंपरिक तौर पर शुद्ध गुड़ का रंग हमेशा हल्का भूरा या गहरा भूरा होता है। अगर गुड़ बहुत ज्यादा पीला या चमकदार दिखे तो उसमें केमिकल या रंग मिलाया गया हो सकता है।
गुड़ में किसी प्रकार का स्टार्च मिलाया गया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए आप घर पर आयोडीन टेस्ट कर सकते हैं। इसे करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करेंः
पुराने जमाने की महिलाएं आज भी गुड़ में मिलावट की पहचान उसे हाथों से मसल कर देखती हैं। इसके लिए गुड़ का छोटा टुकड़ा हाथ में लेकर मसलें। अगर गुड़ आसानी से टूट जाए और चिपचिपा न हो तो वह अच्छा है। अगर हाथों से मसलने पर गुड़ बहुत ज्यादा चिपचिपा लगे तो उसमें चीनी मिलाई गई होगी।
भारत में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) जिम्मेदार संस्था है। FSSAI के अनुसार गुड़ को लेकर कुछ महत्वपूर्ण मानक तय किए गए हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।