सिर्फ इस 1 ड्राईफ्रूट्स से नसों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं कम, इस तरह करें सेवन

Walnut for Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है अखरोट?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 13, 2023 9:39 AM IST

Walnut for Cholesterol :  कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में जमा एक चिपचिपा पदार्थ है, जो एक तरह का फैट ही होता है। शरीर में कुछ हद तक कोलेस्ट्रॉल होना जरूरी होता है। लेकिन अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए, तो यह शरीर में बुरा असर डाल सकती है। मुख्य रूप से अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाए, तो इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाना बहुत ही जरूरी होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए अखरोट का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में किस तरह फायदेमंद है अखरोट?

कोलेस्ट्रॉल में कैसे फायदेमंद है अखरोट?

कई अध्ययनों से पता चला है कि अखरोट में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड है। यह हमारे शरीर में  उच्च कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं, जो हार्ट डिजीज, स्ट्रोक के खतरों को कम कर सकते हैं। नियमित रूप से अखरोट के सेवन से शरीर में  एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे खाएं अखरोट?

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अखरोट को पानी में भिगोकर खाया जा सकता है। इसके लिए अखरोट को रात भर भिगोकर रखना और फिर सुबह उसका सेवन करना अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका है। 

ऐसा करने के लिए अखरोट के 2-4 टुकड़े लें और उन्हें रात भर एक कप पानी में भिगो दें। अगली सुबह सबसे पहले उन्हें ही खिलाएं। भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

अखरोट कोलेस्ट्रॉल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source