... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 3, 2019 10:39 AM IST
वेगन डाइट या प्लांट बेस्ड डाइट प्लान क्या ब्रेन हेल्थ के लिए ठीक नहीं है ?
वेगन डाइट प्लान या प्लांट बेस्ड डाइट प्लान (Plant Based Diet Plan) का चलन कुछ वर्षों में बढ़ा है. लेकिन एक नये शोध ने इसके नुकसान के बारे में बताया है. वेगन डाइट प्लान या प्लांट बेस्ड डाइट प्लान पूरी तरह से पौधों पर आधारित है. जो लोग प्लांट बेस्ड डाइट प्लान लेते हैं, वो शाकाहार से भी एक कदम ऊपर होते हैं. वेगन डाइट प्लान (Vegan Diet Plan) में दूध भी शामिल नहीं होता है. नये शोध में यह पाया गया है कि प्लांट बेस्ड डाइट प्लान का असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. जो लोग वेगन डाइट प्लान या प्लांट बेस्ड डाइट प्लान लेते हैं, उनमें दिमाग को पोषण देने वाले कॉलीन पोषक तत्व की कमी होने का खतरा रहता है. गर्भवती मां अगर प्लांट बेस्ड डाइट प्लान अपनाती हैं, तो होने वाले बच्चे के ब्रेन हेल्थ पर असर पड़ सकता है, हो सकता है कि होने वाले बच्चे की बुद्धिमत्ता कम हो जाए.
हेल्दी डाइट या बैलेंस डाइट में सभी तरह के खाद्य पदार्थ शामिल किये जाते हैं. लेकिन जब आप प्लांट बेस्ड डाइट प्लान अपनाते हैं तो अंडा, दूध और नॉनवेज नहीं खाते हैं.
डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉलीन की मात्रा अंडा, बीफ, डेयरी खाद्य पदार्थ, चिकन और मछली में ज्यादा पायी जाती है. तुलनात्मक रूप से देखें तो सब्जियों, फलों और नट्स में कॉलीन बहुत कम होता है. बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए कॉलीन पोषक तत्व की मात्रा डाइट में होना जरूरी है.
वेगन डाइट प्लान या प्लांट बेस्ड डाइट प्लान में कॉलीन पोषक तत्व की कमी होती है, जिसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है.
गर्भवती मां अगर प्लांट बेस्ड डाइट प्लान अपनाती है तो होने वाले बच्चे का समुचित विकास बाधित हो सकता है.
एक्सपर्ट्स के अनुसार शरीर में कॉलीन की कमी होने पर लिवर फंक्शन खराब हो सकता है.
कॉलीन एक ऐसा पोषक तत्व है जो मेटाबॉलिक रेट पर भी असर डालता है.
लिवर में कॉलीन बनाने की क्षमता होती है, लेकिन डाइट में कॉलीन वाले खाद्य पदार्थ न होने की वजह से इसकी कमी हो सकती है.
मूंगफली, चना और बादाम का फूड स्नैक्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं.