
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 26, 2025 5:07 PM IST
Turmeric for Kidney Health : हल्दी का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का रंग अच्छा करने के लिए होता है, बल्कि इसके प्रयोग से स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं, जिसमें किडनी भी शामिल है। जी हां, अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हल्दी का सेवन करें। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा कई तरह के एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल इत्यादि गुण होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकते हैं। लेकिन इसकी सही मात्रा में सेवन करना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आप जरूरत से ज्यादा हल्दी का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई तरह की परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं किडनी के लिए कैसे फायदेमंद है हल्दी और कितनी मात्रा में करें इसका सेवन?
क्रोनिक किडनी डिजीज की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें शक्तिशाली सूजनरोधी गुण पाए गए हैं। इससे आप पुरानी से पुरानी सूजन को कम कर सकते हैं। इसमें क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) भी शामिल है। करक्यूमिन अपने एंटीऑक्सीडेंट प्रभावों के लिए भी जाना जाता है, जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज होने से बचाव कर सकता है।
कुछ रिसर्च से पता चलता है कि हल्दी किडनी को डैमेज होने से रोक सकता है। अगर आप करक्यूमिन की सही डोज लेते हैं, तो इससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और विभिन्न तरह की किडनी से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से किडनी की परेशानी होने का खतरा रहता है। ऐसे में हल्दी का सेवन आपके लिए प्रयोगी हो सकता है। क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरों को कम कर सकता है।
हल्दी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन सही माना जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में लगभग आधे से 1 चम्मच यानि 2 से 3 ग्राम हल्दी का सेवन करना चाहिए। यह उनके लिए एक सुरक्षित मात्रा होती है। इस मात्रा में अगर आप हल्दी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको उचित लाभ मिलता है। लेकिन अगर आप इससे अधिक हल्दी का सेवन करते हैं, तो नुकसान होने की संभावना हो सकती है।
अगर आप काफी मात्रा में हल्दी का सेवनकरते हैं, तो इससे नुकसान होने की संभावना हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।