Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Breakfast Mai Kya Khana Chahiye: कहते हैं सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का आधार होता है। नाश्ता करने से न सिर्फ आपकी भूख खत्म होती है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी उतना ही जरूरी है। लेकिन सबसे जरूरी जो है वह कि आप नाश्ते में खा क्या रहे हैं? यह न सिर्फ आपकी फिजिकल एनर्जी, बल्कि दिमाग की एक्टिविटी, ब्लड शुगर और मूड पर भी असर डालता है।
ऐसे में अगर हम भारतीय घरों की बात करें तो वहां रोज सुबह उठकर नाश्ते में रोटी और सब्जी खाई जाती है। जबकि अन्य जगहों की बात करें तो वहां सुबह फ्रूट्स, सैंडविच, दूध या शेक पिए जाते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या नाश्ते में रोटी-सब्जी खाना सही होता है? इस सवाल का जवाब पाने के लिए हमने आर्टेमिस हॉस्पिटल की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन अंशुल सिंह से बात की। उन्होंने क्या बताया, आइए विस्तार से जानते हैं।
रोटी सब्जी नाश्ते में खाना सही है। लेकिन यह आप की रोटी सब्जी की क्वालिटी और आपकी हेल्थ गोल पर पूरी तरह से निर्भर करता है। रोटी सब्जी आपके लिए सही तभी बनता है, जब प्लेट में फाइबर प्रोटीन और अच्छे कार्ब्स भी मौजूद हो। जैसे रोटी ज्वार, बाजरा, या मल्टीग्रेन की हो तो इससे फाइबर बढ़ता है और शुगर लेवल स्थिर रहता है।
रोटी एक स्लो-रिलीज कार्ब है जो धीरे-धीरे ऊर्जा देता है। वहीं सब्जी कम तेल में बनी होनी चाहिए, तो सेहत के लिए वाकई अच्छा होता है। साथ में प्रोटीन का कोई स्रोत हो जैसे अंडा, दूध, पनीर वगैरह। मतलब आप जो कुछ भी खा रहे हैं वह हल्का पौष्टिक और संतुलित होना चाहिए तभी ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है और आपको फायदा होता है।
अगर आप खुद को हेल्दी और पूरे दिन एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो कई तरह के मील को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। आप सुबह जो भी नाश्ता करें उसमें प्रोटीन और फाइबर का कॉम्बिनेशनशामिल हो। यह आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों को शामिल करेगा। जैसे-
एक ओर जहां ओट्स वजन घटाने, दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने, डायबिटीज को नियंत्रित करने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और त्वचा एवं बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। तो वहीं पोहा बॉडी को एनर्जी देने, पाचन को बेहतर बनाने और ग्लूटेन-फ्री होने के नाते ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद भी करता है।
मूंग मूंग के दाल चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन और वजन घटाने में मदद करता है। इसके अन्य फायदे हैं - हृदय स्वास्थ्य में सुधार, डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना। यह एक कम कैलोरी और आसानी से पचने वाला नाश्ता है।
बेसन चने को पीसकर बनता है, ऐसे में इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन व कैल्शियम पाया जाता है। वहीं दही हमारी गट हेल्थ को बेहतर बनाने, डाइजेशन को इंप्रूव करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी फायदेमंद होता है। आप बेसन का चीला बनाकर उसे दही के साथ भी खा सकते हैं।
इन सब के अलावा आप वेजिटेबल उपमा, 2 उबले अंडे + टोस्ट + कोई फल, ऑमलेट + थोड़ी सब्जियां, एग भुर्जी + 1 रोटी, इडली + सांभर, वेजिटेबल दलिया और ग्रीक योगर्ट + फल + नट्स भी खा सकते हैं। सुबह के वक्त आप प्रोटीन से भरपूर भोजन लेते हैं, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और एनर्जी बनी रहती है। हल्के और फाइबर वाले नाश्ते पचने में आसान होते हैं और सुबह पेट भारी नहीं लगता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।