क्या सोयाबीन का सेवन पुरुषों के लिए होता है हानिकारक? जानें, क्या कहती है रिसर्च

पुरुषों के लिए सोयबीन हानिकारक होता है या नहीं, इससे समझने के लिए इसके सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी होनी (Soybean Side Effect for Men) जरूरी होती है। आइए जानते हैं सोयाबीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 2, 2020 8:01 AM IST

Soybean Side Effect for Men : सोयाबीन पुरुषों के लिए हानिकारक है या नहीं, इस जानकारी से पहले हमें सोयाबीन से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल करने की जरूरत है। सोयाबीन सोया से तैयार किया (Soybean Side Effect for Men) जाता है। इसी को प्रोसेस्ड कर सोया प्रोटीन निकाला जाता है। सोयबीन से ही हम पाउडर या सोया मिल्क तैयार करते हैं। सोयाबीन में भरपूर रूप से कैल्शियम भी पाया जाता है। बॉडी बनाने वाले अधिकतर लोग सोयाबीन को उबालकर या इसको रोस्ट करके इसका सेवन करते हैं। कई बार सोया का इस्तेमाल दूध बनाने के लिए भी किया जाता है। यह स्किन के लिए दवा की तरह काम करता है।

इसमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, मेनोपॉज, पीएमएस -प्रीमेंस्ट्रोअल सिंड्रोम (Premenstrual Syndrome) सहित कई बीमारियों से (Soybean benefits) बचाव करता है। पुरुषों के लिए सोयबीन हानिकारक होता है या नहीं, इससे समझने के लिए इसके सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी होनी (Soybean Side Effect for Men) जरूरी होती है।

इनफर्टिलिटी 

पुरुषों द्वारा सोयाबीन का अधिक सेवन करने से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। सोयाबीन में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन, शरीर में मौजूद सामान्य हार्मोन पर असर डालती है। रिसर्चर्स इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि सोया के सेवन से कहीं पुरुषों के फर्टिलिटी पर असर तो नहीं पड़ रहा है?

अप्रैल 2010 में इंटरनेशनल जर्नल एंड्रोलॉजी में एक रिपोर्ट छपी थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सोयबीन का अधिक सेवन करने से पुरुषों के स्पर्म प्रोडक्शन पर असर पड़ता है और इससे इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। इस रिसर्च के अनुसार, बच्चों को अधिक सोया का सेवन नहीं करना चाहिए।

थायराॅइड फंक्शन पर असर

अगर कोई व्यक्ति अधिक सोयाबीन का सेवन करना है, तो उसे हायपोथायराॅइड की समस्या हो सकती है। अगर एक व्यक्ति 30 दिनों तक 30 ग्राम सोयाबीन रोजाना खाता है, तो उस व्यक्ति को थायराॅइड संबंधी बीमारी हो सकती है।

जापान की आइची मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार, सोया का अधिक सेवन करने से थायराॅइड बढ़ने की संभावना होती है। इस रिसर्च के अनुसार, अगर रोजाना एक गिलास, सोया मिल्क का सेवन करें, तो उसे भी थायराॅइड की समस्या हो सकती है।

रिप्रोडक्टिव क्षमता पर असर 

सोयाबीन प्रोडक्ट का अधिक सेवन करने से पुरुषों के प्रजन्न शक्ति पर असर पड़ता है। यूनिवर्सिटी ऑफ जीनिवा मेडिकल स्कूल द्वारा एक रिसर्च किया गया। इस रिसर्च के अनुसार, सोया में आइसोफ्लेवोंस तत्व पाया जाता है। अगर पुरुष इसका सेवन अधिक करते हैं, तो पुरुषों में एक ओर जहां स्पर्म काउंट कम होता है। वहीं, दूसरी ओर सेक्शुअल साइड इफेक्ट भी होने का खतरा बढ़ सकता है।

ढीले और थुलथुले पेट को इस मास्क से 1 ही सप्ताह में करें कम, जानें तैयार करने का तरीका

घातक बीमारियों से बचने के लिए रोजाना खाएं ये 4 सब्जियां