Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल को खून से अलग कर देगा अंकुरित प्याज, जानिए किन बीमारियों का रिस्क करता है कम

Ankurit pyaz khane ke fayde : अंकुरित प्याज खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल को खून से अलग कर देगा अंकुरित प्याज, जानिए किन बीमारियों का रिस्क करता है कम

Written by Kishori Mishra |Updated : August 2, 2023 4:52 PM IST

Ankurit pyaz khane ke fayde : प्याज भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे आम सामग्री हैं। इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल करी या ग्रेवी बनाने के लिए किय जाता ह। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम और फोलेट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपको कई तरह की समस्याओं से सुरक्षित रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर को कई गुना फायदे हो सकते हैं। जी हां, अंकुरित प्याज आपकी कई परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं अंकुरित प्याज का सेवन करने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

कैसे अंकुरित होता प्याज?

प्याज के अंकुरितहोने का मुख्य कारण नमी है। दरअसल, प्याज नए पौधों के रूप में विकसित होने के लिए होते हैं, इसलिए इनका अंकुरित होना एक स्वाभाविक घटना है। वे तब तक अविकसित रहते हैं जब तक कि परिस्थितियां अंकुरण के लिए उपयुक्त नहीं हो जाती हैं। एक बार जब वे विकसित हो जाते हैं, तो नई वृद्धि शुरू हो जाती है।

​क्या अंकुरित प्याज खाना सुरक्षित है? - Is sprouted onion healthy?

हां, अंकुरित होने के बाद प्याज खा सकते हैं, यह सेहत के लिए सुरक्षित हो सकते हैं। इससे आपकी सेहत को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। बल्कि अंकुरित प्यज खाने से इनमें प्रोटीन अधिक होता है। 

Also Read

More News

अंकुरित प्याज खाने के क्या फायदे होते हैं? - Sprouted onion benefits

अंकुरित प्याज खाने से इसमें प्रोटीन की अधिकता हो जाती है, जो हड्डियों और दांतों की सुरक्षित रखता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और फास्फोरस, विटामिन ए, आयरन, विटामिन डी, जिंक, विटामिन बी और पोटेशियम सहित अन्य पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं। 

  • अंकुरित प्याज का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त होता है, जो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। 
  • इसके अलावा अंकुरित प्याज में मौजूद फाइबर पेट संबंधी समस्याएं दूर करने में भी मददगार साबित हो सकती है। 
  • अंकुरित प्याज में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अगर आप नियमित रूप से अंकुरित प्याज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में विटामिन सी की कमी दूर हो जाएगी और आपकी कमजोर इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकती है। 
  • अंकुरित प्याज में कैल्शियम और फास्फोरस के गुण भी मौजूद होते हैं। अगर आप इसका सेवन रोजाना और सीमित मात्रा में करते हैं तो यह दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source