
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 7, 2022 3:29 PM IST
हमारे बच्चे अक्सर सलाद खाने से भागते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कच्ची सब्जियों और फलों को खाना एक बोरिंग काम लगता है और उनका स्वाद भी उन्हें पसंद नहीं आता है। लेकिन अगर हम अपने सलाद की रेसिपी में कुछ बदलाव करें और इसे थोड़ा क्रिएटिव बनाए तो, हमारे बच्चे इसे खाना शुरू कर सकते हैं। जैसे कि आप सलाद को सैडविच और बरगर में भर कर खिलाएं। सलाद को स्नैक्स की तरह खिलाएं या फिर दही मिला रर सलाद का चाट बना कर दें। इन तरीकों से आपके बच्चे आसानी से सलाद खाना शुरू कर देंगे। दरअसल, बच्चों के लिए हम इस बात पर इसलिए भी जोर दे रहे हैं क्योंकि सलाद फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलाव भी बच्चों के लिए सलाद खाने के (Salad benefits in hindi) कई फायदे हैं। आइए जानते हैं सबके बारे में विस्तार से।
फाइबर से भरपूर सलाद खाने से बच्चों में कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। दरअसल, फाइबर बच्चों के मेटाबोलिज्म को तेज करता है जो कि पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड धीमा कर देते हैं। इसके अलावा ये शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाने के लिए प्यास बढ़ाता है जिससे बच्चे ज्यादा पानी पीते हैं और बॉवेल मूवमेंट सही हो जाता है। इससे मल त्यागना आसान हो जाता है और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
आज कल बच्चों की आंखे बचपन से ही खराब होने लगी है। इस स्थिति में आंखों को स्वस्थ रखने में ताजी सब्जियों और फलों से बने सलाद खाना मददगार हो सकता है। दरअसल, इनमें विटामिन ए, आयरन और कोलेजन बढ़ाने की क्षमता होती है जो कि आंखों काी रोशनी बढ़ाने के साथ उन्हें अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
बच्चों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए माइक्रोन्यूट्रीएंट्स की जरूरत होती है और सलाद में ये होता है। दरअसल, जब हम सलाद में विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करते हैं तो शरीर में विटामिन, मिनरल सहित कई प्रकार के माइक्रोन्यूट्रीएंट्स देते हैं। इससे बच्चों की ग्रोथ बढ़ती है, टिशूज और सेल्स हेल्दी होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
जब आप सब्जियों को काटकर और पका कर कुछ बनाते हैं तो इनमें से कई पोषक तत्व निकल जाते हैं। ऐसे में जब आप बच्चों को सलाद खिलाते हैं तो ये तत्व बचे रहते हैं और शरीर के कई अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फाइन रेडिकल्स के नुकसानों से हमें बचाते हैं और हमारी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
फाइबर युक्त सलाद खाने से आपको तेजी से भरा हुआ महसूस करने में मदद मिलती। ऐसा ही बच्चों के साथ भी होता है। जब बच्चे सलाद खाते हैं तो उनका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है और वे बेमतलब के खान-पान से बचते हैं। इस तरह ये बच्चों में वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।