चावल भी नहीं छोड़ना और वजन भी है घटाना, तो इस तरह खाएं चावल

बहुत से लोगों को मानना है कि चावल खाने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है, जबकि यह बिल्कुल गलत है। चावल में फाइबर कम होता है और फैट अधिक, जिसकी वजह से इसे पचाना बहुत ही आसान होता है। इतना ही नहीं चावल में कार्बोहाइट्रेड की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जिससे शरीर की एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही चावल खाने से कोलेस्ट्राल की भी समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं चावल को कैसे और (Weight Loss and Rice) कब खाएं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 22, 2020 2:12 PM IST

Weight Loss and Rice : वजन घटाने की जब भी हम बात करते हैं, तो सबसे पहले चावल छोड़ने  का प्लान सबसे पहले करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को चावल इतना ज्यादा पसंद होता है कि वे वेट लूज करने से अच्छा चावल ना छोड़ना चुनते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप वेट लूज भी कर सकते हैं और चावल का भी सेवन आराम से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे (Weight Loss and Rice)?

क्या सच में चावल बढ़ाते हैं वजन?

बहुत से लोगों को मानना है कि चावल खाने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है, जबकि यह बिल्कुल गलत है। चावल में फाइबर कम होता है और फैट अधिक, जिसकी वजह से इसे पचाना बहुत ही आसान होता है। इतना ही नहीं चावल में कार्बोहाइट्रेड की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जिससे शरीर की एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही चावल खाने से कोलेस्ट्राल की भी समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं चावल को कैसे और (Weight Loss and Rice) कब खाएं-

फ्राई राइस का ना करें सेवन

यदि आप अपने वजन को कम करने का प्लान कर रहे हैं, तो फ्राइड राइस का सेवन बिल्कुल भी ना करें। इसके साथ ही पॉलिश्ड और प्लेन राइस के बदले ब्राउन या फिर रेड राइस का सेवन करें, यह आपके लिए बेहतर ऑप्शन है।

पुलाव करें ट्राई

यदि आपको चावल बहुत ही पसंद है और आप चावल ज्यादा खाते हैं, तो प्लेन राइस खाने के बदले लंच में पुलाब खाएं। इसमें अधिक से अधिक सब्जियों को शामिल करें, इससे चावल की न्यूट्रिशन वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ेगी। इसके साथ ही आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी। वजन को कम करने में यह आपकी काफी मदद कर सकता है।

सिर्फ 1 टाइम खाएं चावल

अगर आप वेट लूज करना चाह रहे हैं, तो चावल दोनों टाइम खाने के बदले सिर्फ 1 टाइम ही खाएं। आप डिनर या फिर लंच में 1 टाइम चावल खा सकते हैं। आपने डाइट के हिसाब से चावल खा सकते हैं।

सफेद चावलों के साथ खाएं सब्जियां

यदि आपको ब्राउन राइस नहीं पसंद है, तो सफेद साइस के साथ सब्जियों और दालों का सेवन करें। ध्यान रखें कि आपकी सबज्यां रोस्टेड या फिर ग्रिल्ड हो। इसके साथ ही आप चावल के साथ शतावरी, फलियां, ब्रोकली या चिकन भी खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source