
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 13, 2026 5:50 PM IST
refined oil side effects
Refined Oil Safe or Not: रिफाइन्ड ऑयल आज हर रसोई का हिस्सा बन चुका है। जिन लोगों को घी में बने पराठे पसंद नहीं हैं, उनके लिए रिफाइन्ड एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है। लेकिन क्या यह आपकी सेहत के लिए सुरक्षित है? आप सोच रहे होंगे कि चमकदार, साफ और लंबे समय तक चलने वाला यह तेल आपकी सेहत के लिए असुरक्षित कैसे हो सकता है? लेकिन देखने में भले ही यह रिफाइन्ड ऑयल आपको सुरक्षित लगे, पर इसकी प्रोसेसिंग प्रक्रिया इसे सेहत के लिए नुकसानदायक बना देती है। रिफाइन्ड ऑयल चरणों की केमिकल और हाई-टेम्परेचर प्रोसेसिंग के बाद तैयार होता है और इस प्रक्रिया में तेल से गंध, रंग और अशुद्धियां तक समाप्त हो जाती हैं और उसमें मौजूद प्राकृतिक विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भी।
हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि रिफाइन्ड ऑयल का इस्तेमा करना आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से ही बुरा है, बल्कि इसका अच्छा या बुरा होना इसके इस्तेमाल की सीमा पर निर्भर करता है। सीमित मात्रा में सही तरीके से उपयोग किया जाए तो रिफाइन्ड ऑयल नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन कुछ तरीके इसे हानिकारक बन देते हैं। इसलिए अगर आप यह जानना चाहते हैं कि रिफाइन्ड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या बुरा है, तो इसका जवाब आपको खाली हां या नां में नहीं मिल पाएगा। बल्कि आपको यह जानना पड़ेगा आखिर कब रिफाइन्ड ऑयल आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक बनता है?
रिफाइन्ड ऑयल प्रोसेसिंग के बाद तैयार होता है, आप जान गए। ऐसे में जब आप किसी भी कारणवश जब रिफाइन्ड ऑयल को बार-बार गर्म करते हैं, तो इसमें ट्रांस फैट और फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं। यह दोनों ही तत्व दिल की बीमारियों, कैंसर और सूजन जैसी समस्याओं के खतरे को आपके जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।
(और पढ़ें - किन फूड्स को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए?)
किसी भी प्रकार का तेल, चाहे वह रिफाइन्ड हो या कोई और तेल, उसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। इससे मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं पैदा होने लगती है। इसलिए आपको एक सीमित और संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। रिफाइन्ड ऑयल की बजाय देसी सरसों के तेल में खाना पकाने के फायदे भी आपके स्वास्थ्य को मिल सकते हैं।
आपको बता दें कि रिफाइन्ड ऑयल का स्मोक पॉइंट ज्यादा होता है यानी आप इसे तेज तापमान पर पका के खा सकते हैं। हालांकि फिर भी जब आप इसे बहुत अधिक तापमान पर पकाते हैं तो इसके केमिकल स्ट्रक्चर में बदलाव आ जाता है, जिससे हानिकारक यौगिक बनते हैं और आपकी सेहत को नुकसान होने लगता है।
मार्केट में एक नहीं कई तरह और ब्रांड के सस्ते रिफाइन्ड ऑयल मिलते हैं। यह सस्ते ऑयल मिलावटी हो सकते हैं। ऐसे में जब आप इस तरह के ऑयल का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ा सकते हैं, जिसका बुरा असर लिवर व दिल पर पड़ता है। हालांकि हम आपको बता दें कि रिफाइन्ड ऑयल पूरी तरह से असुरक्षित नहीं है, लेकिन इसका सही उपयोग बेहद जरूरी है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.