Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Uric Acid me Muli ka Juice Pine ke Fayde: मूली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सर्दियों में मूली का खूब सेवन किया जाता है। मूली में विटामिन-सी, ए और ई अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। मूली में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। यह फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है। मूली में कैलोरी और फैट कम होता है। मूली को पाचन-तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यूरिक एसिड के रोगियों के लिए भी मूली का जूस फायदेमंद होता है। मूली में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के गुण पाए जाते हैं। आपको बता दें कि यूरिक एसिड, शरीर में पाया जाना वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है। यूरिक एसिड खून में होता है, जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो कई परेशानियां होनी शुरू हो जाती हैं। यूरिक एसिड बढ़ने पर मूली का जूस पिया जा सकता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं यूरिक एसिड में मूली का जूस कब और कैसे पीना चाहिए?
जी हां, यूरिक एसिड में मूली का जूस पीना नॉर्मल होता है। यूरिक एसिड में मूली का जूस पिया जा सकता है। अगर आपके रक्त में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो डाइट में मूली का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। मूली का जूस पीने से यूरिक एसिड को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन, अगर आपका यूरिक एसिड अक्सर ही बढ़ा हुआ रहता है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की राय पर ही इसका सेवन करें।
वैसे तो मूली का जूस किसी भी समय पिया जा सकता है। लेकिन सुबह खाली पेट मूली का जूस पीना ज्यादा लाभकारी होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट मूली का जूस पिएंगे, तो इससे यूरिक एसिड में आराम मिल सकता है। मूली का जूस पीने से हाई यूरिक एसिड की वजह से होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।