यूरिक एसिड में मटर खा सकते हैं? जानें कौन सी सब्जियां बढ़ाती हैं Uric Acid का लेवल

Peas in Uric Acid: सर्दियों में हर घर में मटर की रेसिपी बनाई जाती है, लेकिन क्या यूरिक एसिड में मटर खा सकते हैं या नहीं? जानिए कौन सी सब्जियां यूरिक एसिड में हानिकारक होती हैं। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 19, 2022 1:05 PM IST

सर्दियों के मौसम में मार्केट हरी सब्जियों और पौष्टिक फलों से भर जाता है। सर्दियों के मौसम में मटर एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन लोग सबसे ज्यादा करते हैं। आलू मटर की सब्जी, मटर के पराठे और मटर की घुगरी जैसी तमाम रेसिपी हैं जिसको लोग सर्दियों में बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन एक बात जो आपको पता होनी चाहिए कि यूरिक एसिड के मरीजों को ज्यादा हरी मटर का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके ज्वाइंट पेन और सूजन और ज्यादा बढ़ सकते हैं, क्योंकि हरी मटर यूरिक एसिड (Peas in Uric Acid) को बढ़ा सकते हैं।

यूरिक एसिड में हरी मटर के नुकसान - (Side Effects Of Peas In High Uric Acid)

दरअसल, हरी मटर में प्यूरिन नामक प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है जो टूट कर यूरिक एसिड बनाता है और यह आपके जोड़ों में जाकर चिपक जाता है, जिससे आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है। इसलिए यूरिक एसिड कि मरीजों को हरी मटर (Peas in Uric Acid) का सेवन अधिक मात्रा में ना करने की सलाह दी जाती है।

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाने वाली सब्जियां - Vegetables In High Uric Acid In Hindi

आमतौर पर जवाब के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ हो तो आपको अपनी डाइट में सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिनसे आपको बचने की जरूरत है या इनका सेवन कम करने की जरूरत है। खासकर अगर आप यूरिक एसिड पेशेंट है तो आपको इन सब्जियों से परहेज करना ही बेहतर है। हाई यूरिक एसिड वाली सब्जियां (Vegetables With High Uric Acid) जैसे- फूलगोभी, शतावरी, पालक, मटर और मशरूम आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

यूरिक एसिड कम करने के उपाय - How To Reduce Uric Acid in Hindi

यूरिक एसिड को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि शरीर में इसकी अधिकता के कारण आपको गठिया, किडनी स्टोन और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यूरिक एसिड कम करने के लिए जरूरी है कि आप उन खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें जिनमें प्यूरिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि प्यूरिन ही यूरिक एसिड बनाता है।

इसके अलावा विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करना है। कॉफी का सेवन कर सकते हैं। अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं, और जो सबसे खास बात यह है कि आपको शराब और चीनी युक्त पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना है। कोशिश करें कि नॉनवेज का सेवन भी कम से कम करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source