
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 25, 2026 4:24 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Image credits by: heatstroke- ai generated image
Onion for Heat Stroke: क्या गर्मी में आपको भी चक्कर आने, सिरदर्द या जी मिचलाने जैसी समस्याएं होती हैं? अगर हां, तो ये लू लगने के लक्षण हो सकते हैं। गर्मी का मौसम आते ही लू (हीट स्ट्रोक) का खतरा बढ़ जाता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपको बता दें कि लू तब लगती है, जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता है। इस स्थिति में तेज बुखार, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, जी मिचलाना, कमजोरी और बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह गंभीर स्थिति होती है, इसलिए तुरंत इलाज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अक्सर घरों में एक पुराना नुस्खा अपनाया जाता है- प्याज का सेवन करना। लेकिन, क्या वाकई प्याज खाने से लू से राहत मिल सकती है? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं प्याज खाने से लू से बचाव संभव है या नहीं?
गर्मी में प्याज खाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि प्याज खाने से लू से बचाव होता है और गर्मी कम लगती है। दरअसल, प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स, सल्फर कंपाउंड्स और हल्का कूलिंग इफेक्ट होता है, जिससे लू से बचा जा सकता है।
अगर आपको लू के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
अगर आपको भी गर्मी में अक्सर ही लू से जुड़ी समस्या रहती है, तो प्याज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। प्याज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.