
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : October 15, 2022 11:56 AM IST
15 अक्टूबर को राष्ट्रीय मशरूम दिवस (National Mushroom Day) के रूप में मनाया जाता है ताकि मशरूम के पौधों के उपयोगों और उसके फायदों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। मशरूम का प्रयोग (Mushroom Uses) मनुष्य और जानवरों के लिए भोजन के साथ साथ दवा के स्रोत के रूप में प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।
मशरूम को एक बेहतरीन फ्लेवर स्वाद और सुगंध के साथ पोषण से भरपूर आहार माना जाता है यह शाकाहारियों के लिए बेहतरीन फंक्शनल फूड है यह एक मात्र ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन डी होता है।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग और माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने अपने 4 साल के अध्ययन के बाद मशरूम पाउडर विकसित किया है जो विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।
पाउडर को खाद्य और पोषण विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुनीता शर्मा और कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज के डॉक्टर शम्मी कपूर द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि, इस पाउडर को रॉ फॉर्म (कच्चा) में भी लिया जा सकता है, या इसे परांठे-चपाती में या भोजन में मिक्स करके खाया जा सकता है। इस पाउडर की सेल्फ लाइफ 6 महीने है।
सुबह-सुबह मिलने वाली धूप हमारे शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, मगर कई बार हम किसी न किसी कारण से सुबह की धूप नहीं ले पाते हैं और परिणाम स्वरूप हमें विटामिन डी की कमी का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि विटामिन डी की कमी ना हो तो आपको नियमित रूप से अपनी डाइट में मशरूम को शामिल करना चाहिए। आप मशरूम की सब्जी, सूप या उसके पाउडर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। शाकाहारियों के लिए मशरूम विटामिन डी का महत्वपूर्ण स्रोत है।
Inputs: the tribune