क्या सच में खड़े होकर पानी-पीने से घुटने खराब होते हैं? जानें क्या है इसके पीछे का फैक्ट्स

Drinking Water While Standing: खड़े होकर पानी पीने की आदत से घुटनों का क्या कनेक्शन है और क्या सच में ही इस आदत से आपके घुटनें खराब होने लगते हैं इस बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 26, 2026 3:51 PM IST

Drinking Water While Sitting Benefits: आपके भी पेरेंट्स या दोस्त जो अपने आप को हेल्थ एक्सपर्ट्स समझते हैं, वे जरूर कहते होंगे कि ‘खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि उससे घुटने खराब हो जाते हैं।’ लेकिन कैसे? सोशल मीडिया पर भी आपने जरूर देखा होगा कि कुछ अपने आप को हेल्थ एक्सपर्ट्स समझने वाले इन्फ्लूएंसर्स, चंद व्यूज पाने के लिए ऐसी-ऐसी टॉपिक्स पर बात करते हैं। लेकिन उन सब की छोड़िए आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो उससे आपके घुटनों को क्या दिक्कत है? हम ये नहीं कह रहे कि खड़े होकर पानी पीना गलत है और ना ही ये कह रहे कि सही है। हम भी बस खड़े होकर पानी पीने की आदत और घुटनों के बीच के कनेक्शन के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं, कि इनके बीच कोई कनेक्शन भी है या नहीं।

क्या इसपर कोई रिसर्च है?

हम पहले इसे मॉर्डन मेडिकल साइंस के नजरिए से देखते हैं कि क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को नुकसान होता है? तो इस पर कोई रिसर्च नहीं है और इसलिए मेडिकल साइंस इस फैक्ट को मानता नहीं है। हालांकि, मेडिकल साइंस ये भी नहीं कहता कि खड़े होकर पानी पीना आपके लिए सही है, उसका नजरिया कुछ अलग पहलुओं पर निर्भर करता है।

मेडिकल साइंस के अनुसार खड़े होकर पानी पीने से शरीर को सीधा कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन देखा जाता है कि जो लोग खड़े होकर पानी पीते हैं वे अक्सर जल्दी-जल्दी पानी गटक लेते हैं। इसिलए जल्दी-जल्दी पानी गटना आपकी पाचन क्रिया के लिए अच्छा नहीं है और इसलिए पानी धीरे-धीरे घूंट भरते हुए पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

(और पढ़ें - हेल्दी स्किन के लिए कितने लीटर पानी पीना चाहिए?)

आयुर्वेद क्या कहता है

आयुर्वेद बेहद पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिससे सीधे चैलेंज करना भी सही नहीं है। आयुर्वेद में सैंकड़ों सालों से यह माना जा रहा है कि जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी बहुत तेजी से आपकी फूड पाइप के जरिए नीचे पेट की अंदरूनी सतह से टकराता है, जो आपकी पाचन क्रिया, घुटनों और अन्य शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। कुछ आयुर्वेदाचार्य यह भी मानते हैं कि खड़े होकर पानी पीने से वात दोष बिगड़ने लगता है और इस कारण से घुटनें प्रभावित होने लगते हैं।

तो क्या किया जाए

हमने मॉडर्न मेडिकल साइंस और आयुर्वेद दोनों के फैक्ट्स को देखा, दोनों की अलग-अलग राय है। हालांकि, इन दोनों में ही एक चीज कॉमन निकली और वह है कि खड़े होकर पानी पीना एक अच्छी आदत नहीं है। यह घुटनों को नुकसान पहुंचाता है या नहीं इस बारे में कोई स्टडी या रिसर्च नहीं है और इसलिए हम इस बात को गलत भी साबित नहीं कर सकते हैं। लेकिन खड़े होकर पानी पीने की बजाय बैठ कर आराम से धीरे-धीरे करके पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है।

जल्दी-जल्दा पानी पीने के नुकसान भी जान लें

हालांकि, यह भी समझना होका कि जल्दी-जल्दी पानी पीना आपके लिए सीधा नुकसानदायक नहीं है, लेकिन यह एक बैड लाइफस्टाइल हैबिट का एक हिस्सा हो सकता है जिससे आने वाले समय में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है जैसे -

  • ब्लोटिंग होना, क्योकि आप तेजी से पेट को पानी से भर रहे हैं
  • मतली होना, क्योंकि जब तेजी से पानी पेट में जाता है, तो पेट तेजी से स्ट्रेच होता है
  • पाचन क्रिया धीमी होना, इससे पेट के अंदर एसिड का प्रभाव कम हो जाता है, जो पाचन धीमा करता है

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.