Egg in Diabetes: डायबिटीज में अंडे खाना कितना सही? जानें डायबिटिक को दिन में कितने अंडे खाना चाहिए

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने डायबिटीज रोगियों लोगों के लिए अंडे (Egg in Diabetes)को एक उत्कृष्ट विकल्प बताया है। लेकिन यह शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है या नहीं यह अभी भी एक बहस का विषय बना हुआ है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 20, 2020 3:01 PM IST

अंडा एक ऐसा फूड है, जो कि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को पसंद होता है और साथ ही प्रोटीन का एक बड़ा व अच्छा स्रोत है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने डायबिटीज रोगियों लोगों के लिए अंडे (Egg in Diabetes)को एक उत्कृष्ट विकल्प बताया है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक बड़े अंडे में लगभग आधा ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए यह आपके ब्लड शुगर को बिल्कुल भी नहीं बढ़ाता है। हालांकि, अंडे (Egg in Diabetes) में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। एक बड़े अंडे में लगभग 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन यह शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है या नहीं यह अभी भी एक बहस का विषय बना हुआ है।

डायबिटीज में अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल की निगरानी करना महत्वपूर्ण है क्योंकि डायबिटीज हृदय रोग के लिए एक जोखिम कारक है। रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोग के विकास के जोखिम को भी बढ़ाता है। लेकिन डाइट में कोलेस्ट्रॉल का सेवन उस प्रकार से हमारे ब्लड लेवल (Egg in Diabetes) को प्रभावित नहीं करता है जैसा कि माना जाता है। इसलिए, डायबिटीज रोगियों को हृदय रोग के जोखिमों के बारे में पता होना चाहिए और उसे कम करने को लेकर जागरूक होना चाहिए।

डायबिटीज में अंडा कितना फायदेमंद (Egg in Diabetes)

अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अंडे का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। वर्तमान समय में कई संस्थान इस बात की सिफारिश करते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को प्रतिदिन 200 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज या हृदय स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो वह प्रति दिन 300 मिलीग्राम तक कोलेस्ट्ऱॉल का उपभोग कर सकता है। एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। अंडा खाने के बाद आपको डाइट से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल के लिए बहुत जगह नहीं बचती है।

शोध बताते हैं कि अंडे का अधिक सेवन टाइप 2 डायबिटीज (Egg in Diabetes) और हृदय रोग के विकास का खतरा बढ़ा सकता है। हालांकि यह संबंध स्पष्ट नहीं है, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा, खासकर जब वह एनिमल बेस्ड सोर्स से प्राप्त होती है, तो इन जोखिमों को खतरा बढ़ सकता है।

अंडे के फायदे (Benefits of eggs)

एक साबुत यानी की अंडे के सफेद और पीले भाग दोनों में कुल मिलाकर लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे पोटेशियम का भी एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो तंत्रिका और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करने में भी मदद करता है, जिससे आपका हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

अंडे में कई पोषक तत्व (Egg in Diabetes)होते हैं, जैसे ल्यूटिन और कोलीन। ल्यूटिन आपको बीमारियों से बचाता है, और कोलीन आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर बनाने लिए जाना जाता है। अंडे की जर्दी में बायोटिन होता है, जो स्वस्थ बालों, त्वचा और नाखूनों के साथ-साथ इंसुलिन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है।

देसी मुर्गियों के अंडे में ओमेगा -3 की मात्रा उच्च पाई जाती है, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद फैट होता है।

अंडा आपके कमर पर चढ़ी चर्बी को भी कम करने में मदद करता है। एक अंडे (Egg in Diabetes) में केवल 75 कैलोरी होती है और 5 ग्राम फैट होता है, जिसमें से मात्र 1.6 ग्राम हिस्सा सैच्यूरेटेड फैट का होता है। अंडा एक ऐसा फूड है, जिसे कई तरीकों से खाया जा सकता है और अपने स्वाद के अनुरूप विभिन्न तरीकों से तैयार किया जा सकता है।

आप टमाटर, पालक, या अन्य सब्जियों में मिलाकर पहले से ही स्वस्थ भोजन को और बेहतर बना सकते हैं।