Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Eating sweet potatoes in diabetes: शकरकंद सर्दियों के मौसम में ठेलों पर बिकते हुए दिखायी दे ही जाती है। गली-कूचों में रेहड़ियों पर भूनी हुई शकरकंद (bhuni huyi shakarkand) खाने के लिए लोगों का जमावड़ा भी आपने देखा ही होगा। भूनी हुई शकरकंद खाने से सर्दियों में जहां भूख मिटती है वहीं, यह गर्मी देकर ठंड से शरीर को सुरक्षित भी रखता है और सुस्ती-थकान कम करता है। इसे अंग्रेजी में स्वीट पोटैटो (Sweet potato) कहा जाता है। शकरकंद की एक खासियत यह भी है कि यह व्रत (vrat mein shakarkand) में भी खायी जाती है और यह फल और सब्जी दोनों तरह से इस्तेमाल की जा सकती है।
हालांकि, कुछ लोग शकरकंद (shakarkandi) को लेकर अक्सर कन्फ्यूज्ड रहते हैं और वजह है उनका ब्लड शुगर लेवल। लोगों को अक्सर चिंता सताती है कि कहीं शकरकंद खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल ना बढ़ जाए (spike in blood sugar level) और इसीलिए, वे हेल्दी और स्वादिष्ट होने के बावजूद शकरकंद खाने से बचते हैं। आइए जानते हैं कि लोगों का यह डर कितना ठीक है और क्या डायबटीज के मरीजों को शकरकंद खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं। (should diabetics eat sweet potatoes )
आयुर्वेद में सीमित मात्रा में शकरकंद खाने की सलाह डायबिटीज मरीजों को दी जाती है। शकरकंद खाने से बॉडी में इंसुलिन लेवल को बैलेंस करने में मदद (balancing blood insulin level) होती है। इससे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा भी कम रखने में (foods that helps in lowering blood sugar levell) सहायता हो सकती है।
इसी तरह कुछ समय पहले नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नॉलजी इंफॉर्मेशन (NCBI) या एनसीबीआई के एक रिसर्च पेपर में दावा किया गया कि नेचुरली मीठे स्वाद वाली शकरकंद डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकती है। दरअसल, रिसर्च पेपर के अनुसार, शकरकंद में कुछ फ्लेवोनॉइड्स (flavonoids) मौजूद होते हैं जो खून में शुगर के स्तर को बढ़ने सेरोकते हैं। इसमें सलाह दी गयी कि शकरकंद का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए ताकि शकरकंद के पूरे फायदे प्राप्त हो सकें।
शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) इसे पकाने के तरीके के आधार पर बढ़ता या कम होता है। इसीलिए, आपको शकरकंद का सेवन करने से पहले इसे पकाने के लिए सही तरीका इस्तेमाल करना जरूरी है। इसी तरह शकरकंद खाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपका ब्लड शुगर लेवल हाई ना हो।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।