
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2018 4:17 PM IST
क्या बाकी सब्ज़ियों की तरह आलू के अंकुर भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं? © Shutterstock
कई बार आलू बहुत दिनों तक घर में रखा रहे तो उसमें अंकुर निकल आते हैं। इन अंकुरित आलूओं को खाने के बारे में बहुत-सी बातें भी होती हैं। जहां कुछ लोगों का मानना है कि इन्हें खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं आलू को अंकुर हटाकर उनसे भोजन तैयार करती हैं। चलिए जानते हैं डायटीशन एंड न्यूट्रिनिश्ट डॉक्टर स्वाति दवे से कि अंकुरित आलू खाने चाहिए या नहीं?
अंकुरित आलू खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अंकुरित होने का मतलब ये है कि सब्जी एक रसायनिक प्रतिक्रिया से गुजर रही है। ऐसे में ऐसी सब्ज़ी के सेवन से स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। आलू के गड्ढों वाले हिस्सों से अंकुर निकलना शुरु होता है। अंकुरित होने पर आलू में पाये जाने वाला कार्बोहाड्रेट ‘स्टार्च’ (starch) शुगर में बदलने लगते है, जिस वजह से आलू काफी नरम हो जाता है। ये प्रक्रिया सोलानिन और अलफा-कैकोनिन नामक दो एल्कलॉइड के उत्पादन का कारण बनती है। सैलोनिन को विषाक्त माना जाता है। इसलिए हल्के हरे रंग के आलू भी नहीं खाने चाहिए। आलू बनाने से पहले हरे रंग के हिस्से को काटकर अलग कर देना चाहिए। हरे रंग का आलू खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है। अगर पैदावार के समय से आलू अंकुरित है, तो अंकुर हटाकर उसे खाया जा सकता है। अध्ययन के अनुसार, इस दौरान सब्ज़ी में अधिकांश पोषक तत्व होते हैं। लेकिन अगर आलू काफी दिनों से रखा हुआ है और वो सिकुड़ गया है या उसमें झुर्रियां पड़ गई हैं, तो उसे फेंकना ही बेहतर उपाय है।
आलू को स्टोर करने का सही तरीका