
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : April 11, 2024 2:10 PM IST
अंकुरित अनाज को लोग बहुत ही हेल्दी मानते हैं। इनके फायदों की लिस्ट भी काफी लंबी है। लेकिन जब बात अंकुरित आलू की हो तो क्या ये भी उतना ही पौष्टिक है जितना कि स्प्राउट्स? आमतौर पर घरों में अंकुरित आलू को खाने के काम में ले लिया जाता है। लोगों को लगता है कि ये आलू भी पौष्टिक हैं लेकिन असल में ये उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वरलक्ष्मी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकुरित आलू और उससे संबंधित रिस्क फैक्टर्स के बारे में खुलकर बताया। इन बातों को जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है।
अंकुरित आलू खाने से आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसमें कई प्रकार के टॉक्सिक पदार्थ पनप जाते हैं।
अंकुरित आलू में सोलानिन और चाकोनिन नामक दो खतरनाक एसिड होते हैं। ये एसिड आलू में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं, लेकिन अंकुरित होने पर इनकी मात्रा बढ़ जाती है। सोलानिन और चाकोनिन के कारण पेट दर्द, उल्टी, दस्त, सिरदर्द, चक्कर आना और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लोग भले ही अंकुरित आलू को सेहत के लिए पौष्टिक मानते हैं लेकिन वास्तविकता इसके एकदम उलट है। अंकुरित होने पर आलू में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। इसके साथी ही इसके स्वाद में भी अंतर आ जाता है।
आमतौर पर अंकुरित आलू का स्वाद काफी बदल जाता है। यह खाने में थोड़ा कड़वाहट देता है। साथ ही कई बार ठीक से पक भी नहीं पता है।
कई शोध बताते हैं कि अंकुरित आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जो डायबीटिक पेशेंट्स के लिए हानिकारक हो सकता है। इतना ही नहीं अंकुरित आलू को पचाना मुश्किल हो सकता है। यह पेट फूलना, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। अंकुरित आलू कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है।
आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए उन्हें हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखें। आलू को प्लास्टिक की थैली में न रखें।इसी के साथ आलू को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए इससे उनमें स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है जो डायबिटिक पेशेंट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अंकुरित आलू को खाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। अगर बहुत जरूरत हो तो आलू के अंकुरित हिस्से को हटाने के बाद इन आलू का उपयोग करें। सभी अंकुरित आलू जहरीले नहीं होते हैं। अंकुरित आलू का थोड़ा सा हिस्सा खाने से कोई नुकसान नहीं होता है।
View this post on Instagram