White food doesn't have the healthiest advantages when selecting nutrient-rich meal elements. You should, however, stuff your plate full of white delight—mushrooms! Despite being a fungus, most Indians still include mushrooms in their meals as they provide a savoury flavour. But there are still further health advantages. How mushrooms promote general health and prevent chronic illness remains a research topic.
Eating Mushrooms in Pregnancy: प्रेगनेंसी में मशरूम खाना चाहिए या नहीं। यह सवाल अक्सर प्रेगनेंट महिलाएं पूछती हैं। जैसा कि, गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी डायट का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में वे किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसकी फायदे-नुकसान और पौष्टिकता के बारे में भी सोचती हैं। इसके अलावा प्रेगनेंसी में मशरूम के सेवन से जुड़ी कई प्रकार की भ्रांतियां भी फैली हुई हैं। जिसके चलते प्रेगनेंसी में महिलाओं को मशरूम खाने से डर लगता है। ( Is t Safe Eating Mushrooms in Pregnancy)
क्या प्रेगनेंसी में मशरूम खाने से बच्चे को पहुंचता है नुकसान?
जैसा कि गर्भावस्था में बच्चे का पोषण मां द्वारा खाए गए भोजन से ही होता है। इसीलिए, अगर आप पहले से मशरूम खाती रही हैं और आपको उनसे कोई एलर्जी नहीं है तो ही प्रेगनेंसी डायट में उन्हें शामिल करें। अगर, आप पहली बार मशरूम खाने का विचार कर रही हैं, तो प्रेगनेंसी का समय इसके लिए सुरक्षित नहीं है। (Eating Mushrooms in Pregnancy)
मशरूम खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें-
अपने लिए सही प्रकार के मशरूम ही चुनें, जिका सेवन आप हमेशा से करती रही हैं वही मशरूम खाएं।
मशरूम्स की कई प्रजातियां होती हैं। लेकिन, प्रेगनेंसी में कच्चे और विषैले मशरूम नहीं खाने चाहिए। (Eating Mushrooms in Pregnancy)
मैजिक मशरूम खाने से भी परहेज करें। इस तरह के मशरूमों में एक खतरनाक केमिकल,साइकोलोसिबिन (psilocybin) पाया जाता है, जो बच्चे के ब्रेन फंक्शन्स को प्रभावित कर सकता है।
मोरेल मशरूम (Morel mushrooms) को गर्भावस्था में सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, इन्हें भी अच्छी तरह साफ करने के बाद ही खाना चाहिए।
प्रेगनेंसी में मशरूम खाने के फायदे
बी कॉम्प्लेक्स विटामिन्स का अच्छा स्रोत है मशरूम। इसमें, विटामिन बी, नियासिन (niacin) और राइबोफ़्लिविन (riboflavin) की मात्रा काफी अधिक होती है। जो, बच्चे की स्किन, नर्वस सिस्टम और प्रेगनेंसी के दौरान पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने का काम करते हैं।
विटामिन डी की सही खुराक प्रेगनेंसी में आवश्यक है। इससे, भ्रूण की हड्डियों का विकास सही तरीके से होता है। मशरूम में विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है, जो इसके सेवन से प्राप्त की जा सकती है। (Vitamin D rich foods)
आयरन की सही मात्रा प्राप्त करने के लिए भी मशरूम का सेवन फायदेमंद होता है। जैसा कि गर्भावस्था में खून की कमी और कमज़ोरी ज़्यादातर महिलाओं को हो जाती है। ऐसे में मशरूम का सेवन किया जा सकता है। (Tips for Eating Mushrooms in Pregnancy)
प्रेगनेंसी में कब्ज या कॉन्स्टिपेशन (constipation) की समस्या सामान्य है। मशरूम से फाइबर भी मिलता है जो कॉन्स्टिपेशन की समस्या को कम करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.