क्या प्रेगनेंसी में लीची खा सकते हैं? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Eating Litchi Fruit During Pregnancy: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या गर्भवती महिलाओं को लीची का सेवन करना चाहिए या नहीं? आइए, इस लेख में जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान लीची का सेवन करना सही है या नहीं?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : June 28, 2024 8:16 AM IST

Eating Litchi Fruit During Pregnancy: गर्भावस्था में महिलाओं को पोषण से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप जो कुछ भी खाती हैं, उसका असर आपके साथ-साथ गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। यही वजह है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा से ज्यादा फल खाने की सलाह दी जाती है। फलों में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे भ्रूण के विकास में मदद मिलती है। साथ ही, प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है। लेकिन कुछ ऐसे फल भी हैं, जिनका सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए। अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि क्या गर्भावस्था के दौरान लीची खा सकते हैं (Litchi During Pregnancy)? वैसे तो लीची हर किसी के लिए एक फायदेमंद फल है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ भी खाने से पहले आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। आइए, इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं प्रेग्नेंसी के समय लीची खानी चाहिए या नहीं (Can You Eat Litchi During Pregnancy?) - 

लीची में मिलने वाले पोषक तत्व

लीची एक ऐसा फल है, जिसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिलाओं का सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही, लीची में पोटैशियम की मात्रा भी भरपूर पाया जाता है, जो इसे हमारे ब्रेन और हार्ट की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, यह प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

प्रेगनेंसी में लीची खाएं या नहीं?

डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में लीची का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। प्रेग्नेंसी में लीची का सेवन करने से कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें मौजूद फोलेट गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में मदद करता हैं। इसके अलावा, लीची में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही, इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान लीची का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे गर्भावस्था के दौरान कई तरह के संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है।

मात्रा का जरूर रखें ध्यान

डायटीशियन अबर्ना माथीवानन बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में लीची का सेवन करते समय हमें इसकी मात्रा का ख्याल जरूर रखना चाहिए। दरअसल, लीची एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जो आपके शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, कुछ गर्भवती महिलाओं को लीची का सेवन करने से एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान सीमित मात्रा में लीची का सेवन करें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।