Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Jamun In Pregnancy: गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर किसी को जामुन का इंतजार रहता है। ये एक बेहद स्वादिष्ट और रसीला फल है। जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती हैं और हड्डियां मजबूत होती हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, जामुन खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां, जिसमें जामुन खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर, प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को जामुन खाने से मना किया जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि प्रेग्नेंसी में जामुन खा सकते हैं या नहीं? (Can You Eat Jamun During Pregnancy) इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने डायट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से बात की। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से –
डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में जामुन का सेवन बिल्कुल सुरक्षित है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है, जो मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह गर्भवती महिलाओं में जेस्टेशनल डायबिटीज की परेशानी को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही, जामुन में मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो समय से पहले प्रसव को दूर रखने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है, जो प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना 8 से 10 जामुन खाने चाहिए। इससे आप और आपका बच्चा, दोनों स्वस्थ रहेंगे। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं।