Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kathal In Pregnancy: मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद एहसास होता है। लेकिन गर्भावस्था के नौ महीने महिलाओं के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस दौरान आप जो कुछ भी खाती-पीती हैं, उससे आपके साथ-साथ शिशु की सेहत भी प्रभावित होती है। गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कुछ चीजों से परहेज करने की भी सलाह दी जाती है। ऐसी ही एक चीज है कटहल, जिसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोगों का कहना होता है कि प्रेगनेंसी में कटहल खाने से गर्भपात होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में, अक्सर गर्भवती महिलाओं के मन में इसे लेकर कंफ्यूजन रहती है। आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवनन से जानते हैं प्रेगनेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं?
डायटीशियन अबर्ना माथीवनन के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में कटहल का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित है। कटहल में ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मां और शिशु की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आपको इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए। इसके अलावा, प्रेगनेंसी में कटहल को बहुत अधिक पकाकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें लें।
कटहल में जिंक, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, बीटा कैरोटिन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रेग्नेंसी में कटहल का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और पेट में अल्सर की परेशानी कम हो सकती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद तत्व शिशु के विकास में मददगार होते हैं।
प्रेग्नेंसी में कटहल का सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार कटहल खाने से गर्भवती महिला का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में, अगर कोई महिला जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या से पीड़ित है, तो उसे कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, कटहल का ज्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को इसका सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।