hamburger icon
A
Read in English

क्या गर्मियों में अदरक खाना सेफ है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानिए

गर्मियों के मौसम में तीखी और गर्म तासीर वाली अदरक का सेवन सेहत बिगाड़ सकता है या सुधार? आयुर्वेद विशेषज्ञ इस बारे में क्या मानते हैं और लोगों को क्या सलाह देते हैं। इस लेख में हम ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 26, 2026 2:55 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Partap Chauhan

आज के समय में सोशल मीडिया पर हर कोई डॉक्टर बन कर घूम रहा है, कोई हेल्थ के लिए कुछ टिप्स देता है, तो दूसरा आकर उसके कई नुकसान गिना देता है। अब अदरक ही ले लीजिए अक्सर कहा जाता है कि अदरक का सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिए, यह आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है जबकि कुछ लोग भरी गर्मियों चाय में भी अदरक डालकर पीते हैं। लेकिन फिर बात आती है कि क्या अदरक का सेवन करना गर्मियों में अच्छा नहीं होता है? लेकिन इस सवाल का जवाब सोशल मीडिया पर ढूंढने से अच्छा है कि किसी एक्सपर्ट्स से इस बारे में जाना जाए। Jiva Ayurveda के फाउंडर आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रताप चौहानने TheHealthsite.comको इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जिनके बारे में हम आगे जानेंगे।

सोशल मीडिया हो सकता भ्रामक

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. प्रताप चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया से देखकर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी सलाह नहीं लेनी चाहिए, जब तक आप यह सुनिश्चित न कर लें कि सोशल मीडिया पर जानकारी देने वाला व्यक्ति कोई सर्टिफाइड हेल्थ एक्सपर्ट है। सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी जानकारी भ्रामक हो सकती है, इसलिए उसे फॉलो नहीं करना चाहिए।

गर्मियों में अदरक का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति आमतौर पर रोजाना 2 से 4 ग्राम ताजा अदरक यानि लगभग 1–2 इंच का छोटा टुकड़ा ले सकता है। वहीं, अगर आप अदरक पाउडर लेना चाहते हैं, तो रोजाना 1 ग्राम का सेवन करना पर्याप्त हो सकती है। इसे चाय, सब्जी, दाल, सूप या अन्य व्यंजनों में मिलाकर लिया जा सकता है। दूध या चाय में मिलाकर इसका सेवन करना स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है।

किन बातों का रखें ध्यान

अदरक पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन हर चीज की तरह लिमिट में सेवन करना जरूरी है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि अदरक की अधिक मात्रा लेने से कुछ लोगों में सीने में जलन, एसिडिटी, पेट में परेशानी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं, ब्लड थिनर दवा लेने वाले लोगों, पित्त की पथरी या किसी सर्जरी की तैयारी कर रहे लोगों को ज्यादा मात्रा में अदरक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

गर्मियों में सेवन का रखें ध्यान

हालांकि, गर्मियों और सर्दियों के अनुसार अदरक के सेवन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार अदरक की तासीर गर्म होती है और इसलिए गर्मियों के मौसम की तुलना में सर्दियों के मौसम में इसका सेवन ज्यादा किया जाना चाहिए। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि गर्मियों में अदरक का सेवन नहीं किया जाना चाहिए सिर्फ सही मात्रा में इसका सेवन किया जाना चाहिए।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल इस बारे में जानकारी देना है कि गर्मियों में अदरक का सेवन किस समय किया जाना चाहिए। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।