
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : June 16, 2026 6:00 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma, Dr. Sugeeta Mutreja
chicken and milk combination (AI Generated)
Milk after Chicken: क्या आपकी मम्मी या दादी भी चिकन के बाद दूध पीने से मना करती हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। ऐसा कई घरों में होता है, जहां पर चिकन या नॉनवेज के बाद दूध पीने पर सख्त मनाही होती है। कई घरों में माना जाता है कि चिकन के बाद दूध पीने से पाचन संबंधी समस्याएं या एलर्जी हो जाती है। लेकिन, क्या वाकई ऐसा होता है? क्या चिकन के बाद दूध नहीं पीना चाहिए? आइए, जानते हैं इसके बारे में-
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि चिकन के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। चिकन को पचाने में काफी समय लगता है, ऐसे में अगर दूध पी लिया जाए तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, चिकन के बाद दूध पीने से कई तरह के दोष पैदा हो सकते हैं। आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को धीमा विष कहा गया है। हालांकि, अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जो यह साबित करे कि चिकन और दूध को साथ या एक के बाद एक लेने से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या होती है।
आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि चिकन के बाद दूध पीना काफी नुकसानदायक हो सकता है। चिकन और दूध, दोनों में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। अगर इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाए, तो इससे पाचन-तंत्र धीमा पड़ सकता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जैसे-
भले ही आयुर्वेद में इस विरुद्ध आहार माना गया हो, लेकिन इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं मिला है। लेकिन, कुछ लोगों को चिकन के बाद दूध पीने से समस्या हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट से अनुसार, चिकन खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। चिकन को पचाने में लगभग 2 से 3 घंटे लगते हैं। इसलिए आपको कम से कम 2 घंटे के बाद दूध पीना चाहिए, इससे चिकन ठीक से पच जाएगा और पाचन में बेहतर बना रहेगा।
Disclaimer: भले ही आयुर्वेद में चिकन और दूध को विरुद्ध आहार माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, चिकन के तुरंत बाद दूध पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, वैज्ञानिक दृष्टि से अब तक इसका कोई प्रमाण नहीं है। आपको चिकन के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं, इसके बारे में एक बार अपने एक्सपर्ट की राय जरूर लें।