
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 16, 2026 11:04 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
lemon water
Lemon Water and Honey: क्या आप रोज सुबह पानी में नींबू और शहद एक साथ मिलाकर पीते हैं? नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना एक ट्रेंड बन गया है। कई लोग वेट लॉस के लिए इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो कोई डाइजेशन को इंप्रूव करने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं। लेकिन, क्या वाकई नींबू पानी और शहद का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए सही होता है? आइए, फूड कॉम्बिनेशन के इस सीरिज में जानेंगे कि नींबू पानी और शहद को एक साथ मिलाकर लेने से क्या होता है?
आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, शहद शुद्ध होना चाहिए। नींबू पानी और शहद को पीने से कई लाभ मिल सकते हैं। जैसे-
डॉ. सुगीता बताती हैं कि आप रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं। लेकिन, ज्यादा गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से बचना चाहिए। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज, पीसीओडी या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले रोगियों के लिए इस ड्रिंक को ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। डायबिटीज रोगियों को शहद का सेवन करने से बचना चाहिए। कई लोग वेट लॉस या डिटॉक्स के लिए शहद और नींबू पानी पीते हैं, लेकिन इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है।
उपलब्ध शोधों के अनुसार, नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और स्वस्थ बने रहने में मदद मिल सकती है। नींबू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इस पानी को पीने से डाइजेशन में भी सुधार हो सकता है। हालांकि, नींबू-शहद के मिश्रण से वजन घटाने या डिटॉक्स होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
Disclaimer: नींबू पानी और शहद को मिलाकर पीने से वजन तेजी से कम होता है या शरीर से सारे टॉक्सिंस निकल जाते हैं और मुंहासों से छुटकारा मिलता है, ऐसे दावों के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत नहीं हैं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, एक्सपर्ट की राय पर ही इस ड्रिंक का सेवन करें।