hamburger icon
A
Read in English

केला और दूध एक साथ लेना सही है? जानें यह फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए कैसा होता है

क्या आप केला और दूध को एक साथ लेते हैं? अगर हां, तो यह फूड कॉम्बिनेशन आपके सेहत के लिए हेल्दी है या नहीं? आइए, जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 20, 2026 9:07 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Banana and Milk Combination: आप बनाना शेक पीते हैं? कई लोग केला और दूध का सेवन बनाना शेक के रूप में करते हैं। केले में कैलोरी, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और नेचुरल शुगर होते हैं। वहीं, दूध में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन अधिक मात्रा में होते हैं। लेकिन, क्या दूध और केले को एक साथ लिया जा सकता है? क्या केला और दूध को एक साथ लेना फायदेमंद होता है? फूड कॉम्बिनेशन के इस सीरिज में जानते हैं कि यह फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए सही होता है या नहीं?

क्या केला और दूध एक साथ ले सकते हैं?

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि केला और दूध को एक साथ लेने से बचना चाहिए। डॉ. सुगीता बताती हैं कि यह हैवी टू डाइजेस्ट होता है। बनाना शेक पीने के बाद कुछ लोगों को पेट में भारीपन, ब्लोटिंग और अपच महसूस हो सकती है। खासकर, अगर कोई लैक्टोज इन्टॉलरेंस है, तो उसे दिक्कत हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए केला और दूध का कॉम्बिनेशन सामान्य रूप से सुरक्षित माना जाता है।

केला और दूध को एक साथ लेने के नुकसान

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य बताते हैं, "आयुर्वेद के अनुसार, केला और दूध को एक साथ लेने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। बनाना शेक पीने से कफ दोष और साइनस की समस्या हो सकती है। केला और दूध को एक साथ लेने से अपच की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों को इससे एसिडिटी भी हो सकती है। आयुर्वेद में इसे विरुद्ध आहार माना गया है, इसलिए इन दोनों का एक साथ सेवन करना सही नहीं माना जाता है।"

medicinenet के अनुसार, केला और दूध दोनों में कैलोरी ज्यादा होती है। इन दोनों को एक साथ लेने से वजन बढ़ सकता है। लेकिन, अगर आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करेंगे और वर्कआउट करेंगे, तो वजन कंट्रोल में रह सकता है। हालांकि, वजन बढ़ना सिर्फ केला और दूध के कॉम्बिनेशन पर निर्भर नहीं करता है।

  • कुछ लोगों को केला और दूध का शेक पीने के बाद पेट भारी लगना, ब्लोटिंग या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • आयुर्वेद के अनुसार, एलर्जिक या अस्थमा रोगियों को केला और दूध से तकलीफ हो सकती है। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए अगर आप अस्थमा रोगी है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।

आपको बता दें कि कई लोग खासकर, खिलाड़ी और फिटनेस एंथुजियास्ट्स वर्कआउट से पहले या बाद में बनाना शेक पीते हैं, लेकिन ज्यादातर स्वस्थ लोगों में इसे पीने के बाद कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं देखी गई।

क्या कहती है रिसर्च?

PubMed में प्रकाशित Journal of Ayurveda and Integrative Medicine की रिपोर्ट के अनुसार, केला और दूध का कॉम्बिनेशन लेने से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं, ऐसा कुछ रिसर्च और आयुर्वेदिक मान्यताओं के आधार पर कहा गया है। चूहों पर की गई इस रिसर्च के मुताबकि, केला और दूध विरुद्ध आहार है, जिसका सेवन करने से यूरिया का स्तर बढ़ सकता है और क्रिएटिनिन का स्तर भी प्रभावित होता है। हालांकि, इंसानों में ऐसे दावों की पुष्टि के लिए पर्याप्त शोध उपलब्ध नहीं हैं।

Disclaimer: भले ही ज्यादातर लोग केला और दूध का सेवन खूब करते हैं। लेकिन, अगर आपको लैक्टोज इन्टॉलरेंस, IBS या पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो बनाना शेक पीने के बाद पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।