Advertisement

आम और दूध को एक साथ लेना सही है? जानें सेहत के लिए कितना हेल्दी है यह कॉम्बिनेशन

आम और दूध, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, क्या इन दोनों का एक साथ सेवन किया जा सकता है? आम और दूध को एक साथ लेने से कोई नुकसान तो नहीं होता? आइए, जानते हैं-

Written By Anju Rawat
Published : June 13, 2026 12:26 PM IST

mango and milk

आम...ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल। हर व्यक्ति आम के लिए गर्मी के मौस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कोई आम को सीधेतौर पर खाना पसंद करता है, तो कोई आम को चटनी या शेक के रूप में लेना पसंद करता है। आम को फलो का राजा कहा जाता है। इसमें कुछ मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। वहीं, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होता है। लेकिन, क्या आम को दूध के साथ लिया जा सकता है? आम और दूध का शेक पीने से कोई नुकसान तो नहीं होता? आइए, जानते हैं-

क्या आम और दूध को एक साथ ले सकते हैं?

Advertisement

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, "जी हां, आप आम और दूध को एक साथ ले सकते हैं। आमतौर पर इस कॉम्बिनेशन को हेल्थ के लिए सुरक्षित माना जाता है। आम और दूध को एक साथ लेने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ज्यादातर लोग मैंगो शेक के तौर पर इनका सेवन करते हैं।"

आम और दूध को एक साथ लेने के फायदे

आप आम और दूध का शेक बनाकर पी सकते हैं। इस शेक को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। जैसे-

Advertisement

  • मैंगो शेक पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। रोजाना मैंगो शेक पीने से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं।
  • मैंगो शेक पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं।
  • इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
  • आम और दूध को एक साथ लेने से हड्डियों को मजबूत मिल सकती है।
  • आम में विटामिन-सी और ए होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

क्या कहता है आयुर्वेद?

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में आम और दूध को खाने की अनुमति है। लेकिन, कच्चे या खट्टे आम को दूध के साथ लेने से बचना चाहिए। वरना, पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

ResearchGate में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दूध और आम को एक साथ लेने से स्वाद तो बढ़ता है। यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दूध और आम को एक साथ लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं। आप मैंगो शेक के रूप में आम और दूध का सेवन कर सकते हैं। उपलब्ध शोधों के मुताबित, आम और दूध को एक साथ लेने से किसी नुकसान का प्रमाण नहीं मिला है। इसलिए हर व्यक्ति आम और दूध का एक साथ सेवन कर सकता है।

Disclaimer: आम और दूध को एक साथ लेना सुरक्षित माना जाता है। इन दोनों को एक साथ लेने से कोई नुकसान हो सकता है, इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। आम और दूध, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इन दोनों को एक साथ लेना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो सावधानी जरूर बरतें।