रात में सोने से पहले हाई प्रोटीन डाइट लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

हाई प्रोटीन डाइट (High-protein diet) सुबह के नाश्ते में लेनी चाहिए. इस बात को हम सभी जानते हैं. लेकिन हाल ही में आये एक शोध में यह पता चला है कि रात में सोने से पहले हाई प्रोटीन डाइट (High-protein diet) लेने से मोटापा का खतरा न के बराबर रहता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 6, 2019 8:41 PM IST

रात में सोने से पहले हल्के भोजन या लाइट डाइट की सलाह दी जाती है. वजन कम करने के लिए अगर आप प्रयासरत हैं, तो रात का खाना जल्दी और कम खाने की सलाह डाइट एक्सपर्ट्स देते हैं. हाई प्रोटीन डाइट (High-protein diet) सुबह के नाश्ते में लेनी चाहिए. इस बात को हम सभी जानते हैं. लेकिन हाल ही में आये एक शोध में यह पता चला है कि रात में सोने से पहले हाई प्रोटीन डाइट (High-protein diet) लेने से मोटापा का खतरा न के बराबर रहता है. खास कर उन महिलाओं के लिये को एक्टिव लाइफ जी रही हैं. रात में हाई प्रोटीन डाइट (High-protein diet) लेने से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है.

क्या कहता है अध्ययन 

High-protein diet Good Protein Snacks Protein Diet for Weight Loss

न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार रात में सोने से पहले हाई प्रोटीन डाइट या प्रोटीन शेक लिया जाता है, तो उसका शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. यह अध्ययन महिलाओं पर किया गया था. इसमें इस बात का ज्यादा जोर दिया गया कि रात में खाना खाने या रात में हाई प्रोटीन डाइट लेने से बेली फैट पर क्या प्रभाव पड़ता है.

अभी तक यही माना जाता है कि रात में हैवी डाइट लेने से बेली फैट या बॉडी फैट बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है. कुछ डाइट एक्सपर्ट्स यहां तक मानते हैं कि रात में खाना खाने से भी मोटापा बढ़ता है.

इस अध्ययन में शामिल ज्यादातर महिलाएं एक्टिव लाइफ जी रही थीं. हम यहां पर यह जरूर बताना चाहते हैं कि एक्टिव लाइफ का मतलब है कि आप रोजाना कुछ समय एक्सरसाइज करते हैं.

रात में हाई प्रोटीन लेने की शर्तें 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रात में हैवी डाइट मोटापा का मुख्य कारण है. इसकी मुख्य वजह यह होती है कि रात में जब हम हैवी डाइट लेते हैं तो पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसकी वजह से शरीर मैं फैट बढ़ने लगता है.

रात में हल्के भोजन के साथ हाई प्रोटीन डाइट जैसे कि प्रोटीन शेक लिया जा सकता है.

रात में हाई प्रोटीन डाइट लेना तब तक बुरा असर नहीं डालता है जब तक आप एक्टीव लाइफ में हैं .

अगर आप रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज करते हैं तो आप पूरे दिन में कभी भी हाई प्रोटीन डाइट ले सकते हैं.