Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Is it healthy to sprinkle salt on watermelon: तरबूज गर्मियों के मौसम का खास फल है। चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मियों में ठंडा-मीठा तरबूज खाने से ना केवल गर्मी से राहत मिलती है बल्कि यह मूड को भी फ्रेश कर देता है। गर्मियों में तरबूज का स्वाद लोग अलग-अलग तरीकों से लेते हैं। तरबूज का जूस तो बच्चों को खासतौर पर पसंद आता है। वहीं, तरबूज पर नींबू का रस, काला नमक (Black Salt) या सफेद नमक (Tabel छिड़ककर खाना भी कई लोगों को खूब पसंद आता है।
तरबूज पर नमक छिड़ककर खाने से तरबूज का स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन, स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसा करना ठीक है या नहीं आइए जानते हैं।
तरबूज एक रसीला फल है जिसपर नमक छिड़ककर खाने से फल की मिठास और बढ़ जाती है। इसीलिए, बहुत से लोग तरबूज पर ऊपर से थोड़ा-सा नमक लगाकर खाते हैं। तरबूज पर नमक छिड़कने के बाद उसे खाने से आपको ये 3 फायदे (benefits of eating watermelon with salt) हो सकते हैं-
तरबूज एक का स्वाद मीठा होने के साथ-साथ कसैला भी हो सकता है। जब आप तरबूज पर नमक छिड़कतेहैं तो इससे फल की मिठास (sweetness of fruits) बढ़ जाती है। ऐसा करने से तरबूज ना केवल स्वादिष्ट लगता है। बल्कि, इससे फल खाने से पेट भरने की संतुष्टि भी होती है।
जैसा कि तरबूज एक रसीला फल है इसीलिए, यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। जब आप तरबूज पर नमक डालते हैं तो इससे तरबूज का रसीलापन (juiciness) बढ़ जाता है और शरीर को हाइड्रेटेड (ways to boost hydration) रखने में सहायता होती है।
तरबूज में पाया जानेवाला लाइकोपिन (Lycopin) और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब आप तरबूज पर नमक डालते हैं तो इनमें से कुछ तत्व नमक के सम्पर्क में आने के बाद अधिक सक्रिय हो जाते हैं। वहीं, इन पोषक तत्वों के अवशोषण (absorption of nutrients) में शरीर को मदद भी अधिक होती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।