Breakfast Diet: क्या ब्रेकफास्ट में केला खाना हेल्दी है? जानिए नाश्‍ते में केला खाने का सही तरीका और फायदे

सुबह का नाश्‍ता एक महत्‍वपूर्ण भोजन होता है। मगर इससे भी महत्‍वपूर्ण ये होता है कि आप नाश्‍ते में क्‍या सेवन कर रहे हैं। क्‍या आप नाश्‍तें केले का सेवन करते हैं?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 15, 2021 2:22 PM IST

केला (Banana) एक बहुत ही स्वादिष्ट और बहुमुखी फल है, जिसका इस्तेमाल हम में से ज्यादार लोग अक्सर अपनी स्मूदी, बेक्ड फूड्स, सॉस और डेजर्ट के तौर पर करते हैं। वहीं बहुत से लोग सुबह ब्रेकफास्ट (Breakfast Diet) में भी केले के आनंद लेना पसंद करते हैं। क्‍योंकि यह बहुत आसानी से मिल जाता है, और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये अन्य फलों की तुलना में सस्ते होते हैं।

हालांकि, अक्सर कुछ लोगों को एक सवाल बहुत परेशान करता है, कि क्या शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से ब्रेकफास्ट में केला खाना एक अच्छा और स्वस्थ विकल्प है? अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। क्योंकि हम यहां आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि सुबह नाश्ते में केला खाना स्वस्थ है या नहीं।

तो क्या ब्रेकफास्ट में केला खाना स्वस्थ है?

केले बहुत ही पौष्टिक होते हैं, इनमें पोटेशियम, फाइबर और विटामिन बी 6 और सी की अच्छी मात्रा होती है। हालांकि, वे कार्ब्स और नेचुरल शुगर में भी अपेक्षाकृत अधिक हैं।

जबकि यह आपकी सुबह की सही शुरुआत करने के लिए आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने में मदद कर सकता है, वहीं यह आपके ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ा सकता है, और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए समस्या का कारण बन सकता है।

अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि नाश्ते में ज्यादातर प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ खाने से भूख का स्तर बढ़ सकता है, जो कि लंबे समय में वजन बढ़ने के जोखिम को बढ़ा सकता है। वहीं इसके बजाय, स्वस्थ, हाई फाइबर, हाई कार्ब्स वाले फूड्स जैसे केला, हार्ट-हेल्दी फैट और एक अच्छा प्रोटीन सोर्स जोड़ना ब्लड शुगर और भूख को विनियमित करने के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्या ब्रेकफास्ट से पहले केले का सेवन स्वस्थ है?

जबकि एक केला खाना अपने आप में ब्रेकफास्ट के रूप में आदर्श नहीं हो सकता है, वहीं ब्रेकफास्ट से पहले या संतुलित नाश्ते के हिस्से के रूप में केले का आनंद लेना फायदेमंद हो सकता है।

वास्तव में, एक मध्यम केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है, एक प्लांट कंपाउंड जो पेट को खाली करने की गति को धीमा कर देता है, जिससे पेट भरे होने की भावना बढ़ती है जो नियमितता का समर्थन करता है।

कच्चे हरे केले में एक विशिष्ट प्रकार का फाइबर भी होता है जिसे रेजिस्टेंट स्टार्च कहा जाता है, जो जठरांत्र क्षेत्र (Digestive Tract) में पाचन को रोकता है और पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

तो क्या है अंतिम निर्णय

केले कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर में अपेक्षाकृत अधिक होते हैं, लेकिन वे फाइबर और महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत हैं, जो उन्हें अत्यधिक प्रोसेस्ड उच्च कार्ब्स वाले ब्रेकफास्ट फूड्स से बेहतर बनाता है। सिर्फ इतना ही नहीं जब उन्हें अन्य हेल्दी फैट या प्रोटीन युक्त फूड्स के साथ जोड़ा जाता है तो वह भोजन का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

नाश्‍ते में केला खाने का सही तरीका

ब्रेकफास्ट में केले का आनंद लेने सबसे आसान तरीका है उन्हें अपनी स्मूदी, योगर्ट पैराफिट्स, ओट्स बाउल्स या हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट बार में शामिल करना।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source