Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Is jaggery tea good for cold : अगर आप भारतीय हैं, तो चाय का शौक तो होगा ही। दऱअसल, भारतीय लोगों की सुबह की शुरुआत बिना चाय के नहीं होती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जिनका पेट भी चाय पीने के बाद ही साफ हो पाता है, क्योंकि चाय पीने से पहले उन्हें प्रेशर नहीं बनता है। वैसे तो चाय कई तरह की बनती है, जिनमें से एक गुड़ की चाय भी है। गुड़ की चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। गुड़ की चाय ज्यादातर सर्दियों में पी जाती है। दरअसल, गुड़ का तासीर गर्म होता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में चाय का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मददगार होती है।
बता दें गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। इनसे न केवल बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। बल्कि इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी से बॉडी बची रहती है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको गुड़ की चाय बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
गुड़ की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी लें। अब इसमें चायपत्ती, लौंग, इलायची और अदरक डालकर अच्छे से उबाल लें। जब ये सभी चीजें उबल जाएं तो इसमें गुड़ को डालकर भी उबाल लें। अब इसमें दूध डालें। हालांकि, पहले कुछ बूंदें डालकर देंखे। अगर चाय फटती नहीं है, तो सारा दूध डालें और अच्छे से उबालकर लें। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है दूध वाली चाय फट जाती है। ऐसे में अगर दूध डालते ही चाय फट जाती है, तो पहले दूध को अलग उबाल लें और फिर उसमें चाय को मिक्स कर लें और आपकी चाय तैयार है।
पाचन को सुधारे: गुड़ की चाय काफी फायदेमंद होती है। जिन लोगों को पाचन की समस्या होती है, उनके लिए गुड़ की चाय फायदेमंद होती है। यह आंतों की हेल्थ को भी ठीक करती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए: गुड़ इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। ऐसे में शरीर सर्दी-खांसी की समस्या से बचा रहता है।
सर्दी से बचाए: सर्दियों के मौसम में अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक: यह कम कैलोरी वाला प्राकृतिक स्वीटनर है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करती है।
सर्दी-खांसी से राहत दिलाए: गुड़ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की खराश और सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में कारगर होते हैं।
पीरियड्स के दर्द से आराम: महिलाओं के मासिक धर्म में भी गुड़ काफी फायदेमंद होता है। यह दर्द और ऐंठन से से भी राहत दिलाता है।